T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, जैक फ्रैजर-मैकगर्क रिजर्व प्लेयर के तौर पर हुए शामिल
जैक फ्रेजर-मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ रिजर्व प्लेयर के तौर पर यूएसए और वेस्टइंडीज जाएंगे।
अद्यतन - May 21, 2024 1:25 pm

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी फाइनल टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने विस्फोटक युवा ओपनर जैक फ्रेजर-मैकगर्क और ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम के साथ यूएसए और वेस्टइंडीज के लिए ट्रेवल करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को बोर्ड ने ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है।
हालांकि, ये खिलाड़ी तब तक शुरुआती 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जब तक किसी खिलाड़ी को चोट या अन्य कारण से टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया जाता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल टीम का ऐलान कर दिया है और उन्होंने 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव बोर्ड ने नहीं किया है। जैक फ्रेजर-मैकगर्क को डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी देखा जा सकता है।
डेविड वॉर्नर आईपीएल 2024 के दूसरे फेज में खेलते हुए नजर नहीं आए थे, क्योंकि उनके बाएं हाथ की हड्डी में चोट है। अगर वे समय पर फिट नहीं होते हैं तो वॉर्नर की जगह टीम में फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया जा सकता है। वहीं, ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को किसी ऑलराउंडर के चोटिल होने पर फाइनल 15 में जगह मिल सकती है।
बता दें कि, स्पिनर तनवीर सांघा को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने पहले ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ भेजने का फैसला किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले वो चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उनका यूएसए और वेस्टइंडीज जाने का प्लान कैंसल हो गया। फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल में जिस तरह का धमाकेदार प्रदर्शन किया था उसको देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप की प्लेइंग XI में उनकी जगह पक्की मानी जा रही थी।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।