T20 World Cup 2024 शुरू होने से पहले अफगानिस्तान बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, Dwayne Bravo को सौंपी यह जिम्मेदारी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है।
अद्यतन - May 21, 2024 5:12 pm

टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से खेला जाएगा। सभी टीमें इस मेगा टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 में टीम-1 का हिस्सा थी, लेकिन टीम 5 में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी।
बोर्ड ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए राशिद खान को टीम का कप्तान नियुक्त किया है, टीम सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर बड़ी टीमों पर भारी पड़ना चाहेगी। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है।
अफगानिस्तान बोर्ड ने Dwayne Bravo को लेकर जारी की आधिकारिक जानकारी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 से शुरू होने से पहले ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ट्रैनिंग कैंप के दौरान अफगानिस्तान की टीम से जुड़ेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (21 मई) को आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी और टी20 विश्व कप विजेता ड्वेन ब्रावो को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अफगानिस्तान की नेशनल टीम के बॉलिंग कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है। ब्रावो ट्रेनिंग कैंप के दौरान टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।’
Meet our new Fast Bowling Consultant, the Champion, @DJBravo47! 🤩🚨
Read more 👉: https://t.co/cYjC1WsFxZ
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) May 21, 2024
ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 295 इंटरनेशनल मैचों में 6423 रन बनाए हैं, और 363 विकेट लिए हैं। ब्रावो टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 625 विकेट लिए हैं, और इस फॉर्मेट में 7000 रन भी बनाए हैं। आपको बता दें ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच के रूप में काम भी किया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप-सी का हिस्सा है। जिसमें न्यूजीलैंड, युगांडा, वेस्टइंडीज, और पापुआ न्यू गिनी भी मौजूद है। अफगानिस्तान टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 4 जून को युगांडा के खिलाफ खेलेगी।