शाहरुख खान

KKR की जीत के जश्न में डूबे SRK से हुई बड़ी गलती, हाथ जोड़कर मांगी सबसे माफी, देखें वीडियो

IPL 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है शाहरुख खान की टीम।

Shah Rukh (Photo: Instagram/Suresh Raina)
Shah Rukh (Photo: Instagram/Suresh Raina)

IPL 2024 में 21 मई को दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान और उनके बच्चों सुहाना-अबराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम की जीत का जश्न मनाते शाहरुख खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को गले लगा लिया। फिर पूरे मैदान में घूमते हुए अपने फैंस का अभिवादन भी किया। इस बीच शाहरुख खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में किंग खान सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

फैंस को अभिवादन करते हुए लाइव शो के सामने आ गए शाहरुख खान

दरअसल हुआ यूं कि, मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ फैंस को लैप ऑफ ऑनर दे रहे थे। इसी बीच वह स्टैंड में अपने फैंस का अभिवादन करते हुए गलती से सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा के लाइव ब्रॉडकास्ट के सामने आ गए, जिसके बाद उन्होंने सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा से माफी भी मांगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aakshi Chopra (@aakshichopra)

किंग खान को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने दोनों से माफी मांगी और अपनी गलती की वजह भी बताई। शाहरुख कहते हैं कि उनका पूरा ध्यान स्टैंड में मौजूद अपने फैंस पर था, जिसके चलते वह लाइव ब्रॉडकास्ट की ओर ध्यान नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने दोनों पूर्व क्रिकेटरों से हाथ मिलाया। सोशल मीडिया पर शाहरुख, सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

सुरेश रैना ने भी इस पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और शाहरुख खान की खूब तारीफ की। सुरेश रैना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हमेशा विनम्र रहने वाले शाहरुख खान से आज मिलना बहुत ही अद्भुत रहा। अपने सुपरस्टार के दर्जे के बावजूद, वह हर बातचीत में विनम्रता दिखाते हैं। वह हमेशा अपना जमीन से जुड़ा व्यवहार बनाए रखते हैं। फाइनल में जगह बनाने के लिए केकेआर को बधाई! #केकेआर।’

close whatsapp