IPL 2024: विराट कोहली की बादशाहत Orange Cap की सूची में बरकरार, जानें किस गेंदबाज के सिर पर है Purple Cap..?
विराट कोहली 741 रनों के साथ ऑरेंज कैप की ताजा सूची में पहले स्थान पर है।
अद्यतन - मई 22, 2024 11:33 अपराह्न

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान की टीम 4 विकेट से मैच जीतकर क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है, टीम अब 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा सूची में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
IPL 2024 Orange Cap Update: ऑरेंज कैप की ताजा सूची
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। वह सूची में 741 रनों के साथ पहले स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (583) दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। वह सूची में 567 रनों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड 13 मैचों में 533 रनों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइंटस के साई सुदर्शन 12 मैचों में 527 रनों के साथ पांचवें स्थान पर है।
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 741 | 15 | 479 | 61.75 | 113 | 154.7 | 62 | 38 | 1 | 5 |
| 2 | रुतुराज गायकवाड़ | CSK | 583 | 14 | 413 | 53 | 108 | 141.16 | 58 | 18 | 1 | 4 |
| 3 | रियान पराग | RR | 567 | 15 | 374 | 56.7 | 84 | 151.6 | 40 | 33 | — | 4 |
| 4 | ट्रैविस हेड | SRH | 533 | 13 | 267 | 44.42 | 102 | 199.63 | 61 | 31 | 1 | 4 |
| 5 | साई सुदर्शन | GT | 527 | 12 | 373 | 47.91 | 103 | 141.29 | 48 | 16 | 1 | 2 |
IPL 2024 Purple Cap Update: पर्पल कैप की ताजा सूची
पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल 14 मैचों में 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में पहले पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह (20) दूसरे स्थान पर है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती सूची में 20 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह 19 विकेट के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन 18 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर है।
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हर्षल पटेल | PBKS | 24 | 14 | 49 | 3/15 | 294 | 19.88 | 9.73 | 477 | — | — |
| 2 | जसप्रीत बुमराह | MI | 20 | 13 | 51.5 | 5/21 | 311 | 16.8 | 6.48 | 336 | — | 1 |
| 3 | वरुण चक्रवर्ती | KKR | 20 | 14 | 48 | 3/16 | 288 | 19.65 | 8.19 | 393 | — | — |
| 4 | स्वप्निल सिंह | PBKS | 19 | 14 | 50.2 | 4/29 | 302 | 26.58 | 10.03 | 505 | 1 | — |
| 5 | टी नटराजन | SRH | 18 | 12 | 46.2 | 4/19 | 278 | 23.5 | 9.13 | 423 | 1 | — |