Ishan Kishan की उड़ चुकी है रातों की नींद, ना जाने क्यों हुआ ऐसा बुरा हाल
Ishan Kishan ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की पोस्ट।
अद्यतन - May 24, 2024 2:13 pm

काफी समय से युवा खिलाड़ी Ishan Kishan खबरों में बने हुए हैं, पहले वो BCCI के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे और फिर IPL में फ्लॉप प्रदर्शन कर ये खिलाड़ी सभी की नजरों में आ गया। इस बीच युवा बल्लेबाज ने अब ईशान ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं और उनका ये हाल देख फैन्स को भी अब टेंशन होने लगी है।
IPL 2024 में कुछ नहीं कर पाए Ishan Kishan
हार्दिक पांड्या के खास Ishan Kishan के लिए IPL 2024 कुछ खास नहीं रहा, जहां MI टीम के कप्तान का ये फेवरेट बल्लेबाज लगातार फेल होता गया और उसके बाद भी ईशान को हर मैच में मौका मिला। IPL 2024 में ईशान किशन ने कुल 14 मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने सिर्फ 320 रन ही बनाए । साथ ही इस सीजन उन्होंने सिर्फ एक ही अर्धशतक अपने नाम किया, जिसके बाद ईशान को सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा ट्रोल किया गया था।
Ishan Kishan का ये कैसा हाल हो गया
*Ishan Kishan ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की पोस्ट।
*इस तस्वीर में काफी ज्यादा अलग नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।
*साथ ही कैप्शन के जरिए ईशान ने बताया कि तस्वीर आधी राती की है।
*वहीं फैन्स ने भी इस खिलाड़ी के लिए किए हैं कई सारे गजब के कमेंट्स।
ये तस्वीर शेयर की है बल्लेबाज Ishan Kishan ने
MI टीम के IPL से बाहर होने के बाद ये पोस्ट डाला था
अब करेंगे घरेलू क्रिकेट पर फोकस
ईशान किशन की इस बार BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हो गई है, साथ ही इस खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है। ऐसे में अब Ishan Kishan का पूरा फोकस घरेलू क्रिकेट पर होगा, जिसमें दमदार प्रदर्शन कर वो फिर से टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। वैसे अब भारतीय टीम में पंत की वापसी हो गई है, साथ ही संजू भी अच्छा कर रहे हैं ऐसे में ईशान के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।