IPL 2024: Chepauk में चमके ट्रेंट बोल्ट, पावरप्ले में SRH के तीन बल्लेबाजों को दिखाई वापस पवेलियन की राह
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - May 24, 2024 8:23 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का क्वालीफायर 2 राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई है और उन्होंने 5 ओवर के भीतर ही 57 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक इस मैच में तीन ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके हैं।
अभिषेक शर्मा राजस्थान के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। राहुल त्रिपाठी ने राजस्थान के खिलाफ 15 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वो आउट हो गए। उनका विकेट भी ट्रेंट बोल्ट ने झटका।
एडन मार्करम एक बार फिर आईपीएल 2024 में फ्लॉप रहे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इस शानदार मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तीन विकेट 5 ओवर के भीतर ही खो दिए हैं। लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बना सकते हैं। यही नहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद कोई है मैच जीतना है तो उन्हें यहां से राजस्थान के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर बनाना होगा।
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी
इस पूरे टूर्नामेंट में ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और राजस्थान रॉयल्स को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स इस मैच में आगे है लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद को हल्के में लेना किसी भी टीम के लिए सही बात नहीं होगी।
एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट के क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई थी। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। ट्रेंट बोल्ट का अभी भी एक ओवर इस मैच में बचा है और उसमें भी अनुभवी तेज गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहेंगे।
Bowlers with 100-plus T20 wickets in the Powerplay!
128 – David Willey
118 – Bhuvneshwar Kumar
101 – Trent Boult#t20world #T20— Dhanaprabhu Kuppusamy (@dhanaprabhumk) May 24, 2024
3-0-6-1 in the PP in Eliminator.
3-0-32-3 in the PP in Qualifier 2.Trent Boult has dismissed all of Abhishek Sharma, Rahul Tripathi and Aiden Markram within the PP.
What a bowler 🐐#SRHVSRR pic.twitter.com/kdFjKsUd6B
— Uzma Naz (@UzmaNaa61412457) May 24, 2024
TRENT BOULT… THE THUNDERBOLT.
– Gets Abhishek, Tripathi and Markram in the Powerplay. What a spell by Boult. 🤯💥 pic.twitter.com/fb8NECNt6X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 24, 2024
What a Spell by Trent Boult…!!!🔥#SRHvsRRpic.twitter.com/4LEmJ7okVk
— Ajmul45 (@Ajmul45) May 24, 2024
Trent Boult Three wickets in the power play 🩷🔥💥☝️
But SRH batting is so strong that scored 96 in 9 overs….😈🤫#SRHvsRR pic.twitter.com/uudoUIXIbv
— Susmita Singh (bong girl manti) (@bonggirlmanti) May 24, 2024
Trent Boult Three wickets in the power play 🩷🔥💥☝️
But SRH batting is so strong that scored 96 in 9 overs….😈🤫#SRHvsRR pic.twitter.com/uudoUIXIbv
— Susmita Singh (bong girl manti) (@bonggirlmanti) May 24, 2024
Trent boult 🔥#SRHvsRR pic.twitter.com/143c7nEyll
— Dev Meena (@DevJaGjeeVanpuR) May 24, 2024
Most wickets in the Powerplay in the IPL!
71 – Bhuvneshwar Kumar
62 – Trent Boult*
59 – Sandeep Sharma
58 – Deepak Chahar
58 – Umesh Yadav
57 – Ishant Sharma#rrvssrh #ipl2024— Dhanaprabhu Kuppusamy (@dhanaprabhumk) May 24, 2024
Trent Boult from Rohit Sharma factory.🔥 pic.twitter.com/tsU40u8bPi
— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 𝕏 (@ImHydro45) May 24, 2024
Trent Bolt ❌
Trivendra Pratap Singh bolt
3-0-6-1 in the PP in Eliminator.
3-0-32-3 in the PP in Qualifier 2.Trent Boult has dismissed all of Abhishek Sharma, Rahul Tripathi and Aiden Markram within the PP. pic.twitter.com/i3c2TTi6Io
— Rehan Sajid 🇵🇰 (@r3hansajid) May 24, 2024