आईपीएल 2012 में मनविंदर बिस्ला और 2014 सीजन में मनीष पांडे- अब 2024 सीजन के फाइनल में कौन रहेगा KKR का Hero?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का अपना पहला टाइटल 2012 में जीता था जबकि दूसरा उन्होंने 2024 में अपने नाम किया था।
अद्यतन - मई 26, 2024 4:53 अपराह्न

आज यानी 26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा और उन्होंने अपने 12 लीग मैच में 9 में जीत दर्ज की। यही नहीं टीम इस सीजन की अंक तालिका में टॉप पर थी।
क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी और इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया और अब इन दोनों टीमों के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पिछली ट्रॉफी 2016 सीजन में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जीती थी जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 संस्करण को गौतम गंभीर की कप्तानी में अपने नाम किया था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का अपना पहला टाइटल 2012 में जीता था जबकि दूसरा उन्होंने 2024 में अपने नाम किया था। 2012 सीजन की बात की जाए तो मनविंदर बिस्ला ने मैच विनिंग पारी खेली थी जबकि 2014 सीजन में मनीष पांडे ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आईपीएल 2012 फाइनल- मनविंदर बिस्ला की महत्वपूर्ण पारी

आईपीएल 2012 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में कोलकाता टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और कप्तान गौतम गंभीर पहले ओवर में ही आउट हो गए। हालांकि इसके बाद मनविंदर बिसला ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से कोलकाता ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर 139 रन बना लिए।
इसके बाद कोलकाता टीम के बाकी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई और टीम ने 5 विकेट रहते हुए इस मैच को अपने नाम किया। फाइनल से पहले मनविंदर बिस्ला ने 6 पारी में 21 के नीचे के औसत से सिर्फ 124 रन ही बनाए थे हालांकि फाइनल में उनकी पारी ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया।
आईपीएल 2014 फाइनल- मनीष पांडे ने अपनी टीम के लिए खली बहुमूल्य पारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2014 के फाइनल में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बनाए। रिद्धिमान साहा ने अपनी टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली थी। जवाब में कोलकाता ने ऑरेंज कप विजेता रॉबिन उथप्पा को पहले ओवर में ही खो दिया।
इसके बाद मनीष पांडे ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 94 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और छह छक्के जड़े। जब उनका विकेट गिरा तब कोलकाता को 18 गेंदों में 21 रनों की जरूरत थी। इसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को जीत दिलाई।