साथी खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए जाते देख, Ishan Kishan ने भी वापसी की भरी हुंकार
November 2023 में Ishan Kishan ने टीम इंडिया से खेला था आखिरी मैच।
अद्यतन - May 26, 2024 6:03 pm

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आज टीम इंडिया का पहला बैच गया है, तो दूसरी ओर इस मेगा टूर्नामेंट में Ishan Kishan आपको खेलते हुए नहीं दिखेंगे। जिसका कारण था बार-बार BCCI के बोलने पर भी घरेलू क्रिकेट ना खेलना, जिसके बाद ईशान की पहले टीम इंडिया से छुट्टी हुई और फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से। ऐसे में अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी शुरू कर चुका है और इंस्टा पर इसकी पहली झलक देखने को मिली है।
अब इस खिलाड़ी के लिए वापसी नहीं होगी आसान
दूसरी ओर Ishan Kishan को टीम इ़ंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा, लेकिन उसके बाद भी उनकी वापसी आसान नहीं होगी। जिसका कारण है ऋषभ पंत, जी हां पंत टी20 वर्ल्ड कप के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में आगे चलकर पंत भारतीय टीम से तीनों प्रारूप खेलेंगे, वहीं सूंज और जुरेल भी विकेटकीपर के तौर पर दो विकल्प मौजूद हैं। जिसे देखते हुए ईशान की जगह अब भारतीय टीम में मुश्किल ही जगह बने।
Ishan Kishan टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं
*November 2023 में Ishan Kishan ने टीम इंडिया से खेला था आखिरी मैच।
*उसके बाद अफ्रीका दौरा वो बीच में छोड़कर आ गए थे, फिर नहीं हुई वापसी।
*ऐसे में वापसी की तैयारी में जुटे ईशान, इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर की अपडेट ।
*इंस्टा स्टोरी तस्वीर में GYM में दिखे ईशान, अगली तस्वीर में फिटनेस पर कर रहे थे काम।
हाल ही में Ishan Kishan ने ये इंस्टा स्टोरी लगाई है
![]()
कुछ दिनों पहले ये तस्वीर पोस्ट की थी
फिर से फेरा करोड़ों की रकम पर पानी
जी हां, IPL के जरिए ईशान ने एक बार फिर से करोड़ों की रकम पर पानी फेर दिया, जहां ये खिलाड़ी इस बार भी लीग में MI के लिए फ्लॉप साबित हुआ। Ishan Kishan ने IPL 2024 में मुंबई से सभी 14 मैच खेले थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 320 रन ही बनाए और पूरे सीजन उन्होंने सिर्फ एक ही अर्धशतक अपने नाम किया।