IPL 2024 Award Winners List: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 8 विकेट से जीत दर्ज कर केकेआर ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पैट कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन की पारी टीम के लिए खेली थी। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया। वहीं मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।
केकेआर ने 57 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 3 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए।
इस मैच के बाद हमेशा की तरह अवार्ड देने का समारोह हुआ। वैसे तो हर किसी को ये मालूम होगा कि आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलते हैं, वहीं रनर अप को 13 करोड़। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे अवॉर्डस होते हैं जो दिए जाते हैं जिसके बारे में शायद बहुत लोग नहीं जानते हैं। जैसे पर्पल कैप और ऑरेंज कैप विनर को कितने रूपये मिलते हैं। वहीं जो प्लेयर उस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाता है उसे कितने रुपये मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन हर अवार्ड्स के बारे में बताएंगे।
IPL 2024 Award Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल के बाद मिलने वाले हर अवॉर्ड पर डालिए एक नजर