"कोई भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं, जो रिजल्ट चाहते थे वो...."- बांग्लादेश के शर्मनाक प्रदर्शन पर फूटा मुख्य चयनकर्ता का गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

“कोई भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं, जो रिजल्ट चाहते थे वो….”- बांग्लादेश के शर्मनाक प्रदर्शन पर फूटा मुख्य चयनकर्ता का गुस्सा

हमने कभी नहीं सोचा था कि टीम सीरीज हार के साथ दौरे की शुरुआत करेगी, लेकिन यह हकीकत है- गाजी अशरफ हुसैन

Bangladesh Team & Gazi Ashraf Hossain (Photo Source: X/Twitter)
Bangladesh Team & Gazi Ashraf Hossain (Photo Source: X/Twitter)

टी20  वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-डी का हिस्सा है, जिसमें साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड्स शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शान्तो के नेतृत्व में यूएसए के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली। जिसमें टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी है।

मेगा इवेंट से पहले टीम का खराब फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने यूएसए के खिलाफ सीरीज में हार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कोई भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है- गाजी अशरफ हुसैन

गाजी अशरफ ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि टीम सीरीज हार के साथ दौरे की शुरुआत करेगी, लेकिन यह हकीकत है। हर कोई अपेक्षित फॉर्म में नहीं है और यह निराशाजनक है। हम जो रिजल्ट चाहते थे, उसे हासिल नहीं कर सके, जो निश्चित रूप से अच्छा नही है।’ 

यूएसए के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 46 रन दिए थे, यूएसए ने 3 गेंदें शेष रहते हुए ही 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था। टीम के गेंदबाजों को लेकर बात करते हुए गाजी अशरफ ने कहा, ‘पहले मैच में हम अपनी गेंदबाजी के कारण हारे थे क्योंकि अंत में उन्हें लगभग 15 रनों की जरूरत थी और वे इसे हासिल करने में सफल रहे, और वह भी हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ।’

बांग्लादेश की बैटिंग लाइन-अप भी टी20 वर्ल्ड कप से पहले चिंता का विषय है। गाजी अशरफ हुसैन ने टीम की बल्लेबाजी अप्रोच को लेकर बात करते हुए कहा, ‘हमें समय की मांग के अनुसार खेलने की जरूरत है। अगर हमें चौके और छक्के लगाने की जरूरत है, तो हमें ऐसा करने की जरूरत है, और अगर हम देखते हैं कि हमें यहां-वहां एक या दो चौकों के साथ एकल के लिए खेलने की जरूरत है, तो हमें उसका पालन करने की जरूरत है। लेकिन दुर्भाग्य से हम ऐसा करने में असफल हो रहे हैं।’ 

close whatsapp