गौतम गंभीर हेड कोच BCCI

गौतम गंभीर ही होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच, BCCI के साथ डील हुई पक्की

टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में गौतम गंभीर हैं सबसे आगे।

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इन दिनों जोर-शोर से टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश कर रही है। हेड कोच के पद के लिए आवेदन करने की समयसीमा (27 मई) समाप्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, हेड कोच बनने की रेस में इस वक्त गौतम गंभीर सबसे आगे हैं। बता दें कि, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा।

गंभीर ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में बतौर मेंटोर काम किया है। वह 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर रहे और LSG प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। वहीं, गंभीर 17वें सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर बने और केकेआर ने आईपीएल 2024 चैंपियन बनाकर 10 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया। केकेआर के तीसरी ट्रॉफी जीतने के बाद गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच लंबी बातचीत हुई थी।

गौतम गंभीर ही बनेंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच

close whatsapp