क्रिकेट के बाद इस खेल में करियर बनाने वाले हैं डीके! देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट के बाद इस खेल में करियर बनाने वाले हैं डीके! देखें वायरल वीडियो

IPL 2024 के बाद अपने कार्तिक ने क्रिकेट करियर को विराम दे दिया है।

Dinesh Karthik and Neeraj Chopra (Image Credit- Twitter X)
Dinesh Karthik and Neeraj Chopra (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला ले लिया था। लेकिन अब लगता है कि कार्तिक क्रिकेट के बाद किसी और खेल में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों इंटरनेट पर कार्तिक की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह ट्रैक एंड फील्ड एथलीट व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक नीरज के साथ जेवलिन प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं दिनेश कार्तिक की ये वीडियो देखकर कई फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि लगता है कि डीके अब क्रिकेट के बाद जेवलिन में करियर बनाने वाले हैं। साथ ही इस वीडियो में नीरज कार्तिक को कहते हुए नजर आते हैं ‘हो जाएगा दिनेश भाई’

देखें इंटरनेट पर वायरल दिनेश कार्तिक की ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको दिनेश कार्तिक के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने करीब 20 साल तक लंबे चले अपने क्रिकेट करियर को हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 के बाद विराम देने का फैसला किया था। आईपीएल के गत सीजन में वह राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आए थे। कार्तिक की टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। हालांकि, एलिमिनेटर मैच में वह हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

तो वहीं टूर्नामेंट में कार्तिक के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने खेले गए 15 मैचों में 36.22 की औसत और 187.36 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 326 रन बनाए थे। तो वहीं गत सीजन में 83 रन कार्तिक का बेस्ट स्कोर रहा था। इसके अलावा बता दें कि कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच (257) खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हैं।

close whatsapp