T20 World Cup 2024: पैट कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के रहते क्या नाथन Nathan Ellis को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह?

T20 World Cup 2024: पैट कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड के रहते क्या नाथन एलिस को मिलेगी प्लेइंग XI में जगह?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन का कहना है कि गेंदबाजी अटैक में नाथन एलिस को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए।

Nathan Ellis (Photo Source: X/Twitter)
Nathan Ellis (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2 जून से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन क्या रहेगी, यह हर कोई जानना चाहता है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने मिले मौकों में लगातार शानदार खेल दिखाया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन का कहना है कि गेंदबाजी अटैक में नाथन एलिस को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए, और प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए।

Nathan Ellis को इस कारण मिलनी चाहिए प्लेइंग XI में जगह

टिम पेन ने ESPN के शो Around The Wicket पर बात करते हुए कहा,  ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास एक शानदार मौका है, और मुझे उम्मीद है कि वे नाथन एलिस (Nathan Ellis) को चुनेंगे, वह मेरा तीसरा क्विक होगा। वह अन्य लोगों का पूरक है, उसके पास एक अलग स्किल है, वह एक अलग एंगल, अलग ऊंचाई से गेंदबाजी करता है, और इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए अटैक में कुछ वैरायिटी वास्तव में महत्वपूर्ण होगी।’ 

टिम पेन ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि आप मुझसे सीधे पूछेंगे कि कौन नहीं खेल रहा है.. मैं मिचेल स्टार्क कहूंगा। मैं  जाहिर तौर पर एडम जम्पा को चुनूंगा और मैं जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के बीच में से एक के साथ ही जाना चाहूंगा।’ 

पावरप्ले और डेथ ओवरों में एलिस करते हैं अच्छी गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी अटैक में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल है। लेकिन नाथन एलिस (Nathan Ellis) की गेंदबाजी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 2020 से हेजलवुड के बाद टी20 फॉर्मेट में पावरप्ले में सबसे अच्छी इकॉनमी नाथन एलिस की है। वहीं डेथ ओवरों में भी वह अपनी काबिलियत कई बार दिखा चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा

close whatsapp