“हमें पाकिस्तान में रहना है तो…”- टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले मिस्बाह उल हक ने दिया बड़ा बयान
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम पहला मुकाबला 6 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - जून 1, 2024 6:01 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दोनों संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम चैंपियन नही बन पाई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें टीम को 2-0 से हार झेलनी पड़ी।
टीम की बल्लेबाजी क्रम का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पेपर पर टीम मजबूत तो नजर आ रही है, लेकिन हालिया प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक है। हालांकि पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी मिस्बाह उल हक का मानना है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने की प्रबल दावेदार है।
मिस्बाह उल हक के अनुसार ये टीम जीत सकती है टी20 वर्ल्ड कप
मिस्बाह उल हक का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर सकती है। लेकिन क्योंकि वह पाकिस्तान से हैं, इसलिए उन्हें अपनी टीम को बैक करना होगा। मिस्बाह उल हक ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि सबसे सुरक्षित दांव ऑस्ट्रेलिया होगा। वे जानते हैं कि कैसे जीतना है।’
‘चाहे परिस्थिति कुछ भी हो, वे एशिया आते हैं और सिर्फ एक स्पिनर के साथ खेलकर जीत जाते हैं। आप ऑस्ट्रेलिया को किसी भी विश्व कप से बाहर नहीं कर सकते। दूसरी टीम बहुत कठिन है, हमें पाकिस्तान में रहना है, तो पाकिस्तान को बैक करना होगा। भारत की टीम बड़ी मजबूत है, सारा कुछ है।’
यूएसए के खिलाफ खेलेगी पाकिस्तान पहला मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ग्रुप-ए का हिस्सा है, जिसमें भारत, यूएसए और कनाडा शामिल है। टीम पहला मुकाबला 6 जून को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड- बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह आफरीदी और उस्मान खान