"आजम की जगह विकेटकीपिंग किसी सीनियर को...."- राशिद लतीफ ने लगाई पाकिस्तान मैनेजमेंट को लगाई फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

“आजम की जगह विकेटकीपिंग किसी सीनियर को….”- राशिद लतीफ ने लगाई पाकिस्तान मैनेजमेंट को लगाई फटकार

मोहम्मद रिजवान आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए नजर आए हैं।

Azam Khan, Rashid Latif & Moh. Rizwan (Photo Source: X/Twitter)
Azam Khan, Rashid Latif & Moh. Rizwan (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम का प्रदर्शन मेगा टूर्नामेंट से पहले चिंता का विषय बना हुआ है। मैनेजमेंट ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मोहम्मद रिजवान को विकेटकीपर की पोजिशन से ड्रॉप कर आजम खान को मौका दिया था। पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ मैनेजमेंट के इस फैसले से काफी ज्यादा बौखलाए हुए हैं।

विकेटकीपिंग सीनियर खिलाड़ी को करनी चाहिए- राशिद लतीफ

मोहम्मद रिजवान आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए नजर आए। राशिद लतीफ का कहना है कि स्क्वॉड में आजम खान के अलावा मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद है। और विकेटकीपिंग एक सीनियर खिलाड़ी को ही करना चाहिए।

राशिद लतीफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘आजम खान के अलावा टीम में विकेटकीपर के रूप में उस्मान खान और मोहम्मद रिजवान हैं। विकेटकीपिंग किसी ऐसे व्यक्ति को करना चाहिए जो स्टंप के पीछे से खेल को देखता हो, कोई ऐसा व्यक्ति जो सीनियर हो। रिजवान चार साल से ऐसा कर रहा है, और आपने उसे उस रोल से बर्खास्त कर दिया जिसे वह इतने अच्छे से निभा रहा था। मैदान पर किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में कप्तान को विकेटकीपर की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।’ 

मोहम्मद रिजवान ने टी20 फॉर्मेट में विकेटकीपिंग करते हुए 47 कैच पकड़े हैं, और 11 स्टंपिंग की है।

आजम खान के ऊपर दबाव है- राशिद लतीफ

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते आजम खान इस वक्त फैंस और दिग्गजों के निशाने में हैं। आजम खान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 11 रन पर आउट हुए थे। वहीं चौथे टी20 मैच में डक पर पवेलियन लौटे थे। वहीं उन्होंने चौथे टी20 में विकेटकीपिंग करते हुए विल जैक्स का कैच ड्रॉप कर दिया था।

आजम खान को लेकर बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा, ‘आजम खान कैच छोड़ रहे हैं और उन पर प्रदर्शन करने का काफी दबाव है। वह कैप्टन को किसी बात पर सलाह देने की हिम्मत कैसे जुटा पाएंगे? कोई बातचीत ही नहीं होगी।’

 

close whatsapp