EURO 2024 से पहले बेन स्टोक्स ने इंग्लिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से की मुलाकात, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

EURO 2024 से पहले बेन स्टोक्स ने इंग्लिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से की मुलाकात, आप भी देखें वीडियो

वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं।

Ben Stokes Meet English Football Team (Pic Source-X)
Ben Stokes Meet English Football Team (Pic Source-X)

इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर और टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसा कई बार देखा गया है कि क्रिकेटर्स और फुटबॉलर (Footballer) की मुलाकात या तो क्रिकेट फील्ड में हुई है या फुटबॉल ग्राउंड पर।

वीडियो की बात की जाए तो इसमें देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं। उन्होंने इंग्लिश फुटबॉल टीम के मुख्य कोच Gareth Southgate से मुलाकात की। यही नहीं टीम के और भी ऐसे कई खिलाड़ी थे जिनके साथ इंग्लिश टेस्ट टीम के कप्तान को देखा गया।

यह रही वीडियो:

बता दें, बेन स्टोक्स ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले संन्यास से वापसी का ऐलान किया था। हालांकि इस समय खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से बाहर कर दिया है। इंग्लैंड टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में बेन स्टोक्स को खेलते हुए नहीं देखा जाएगा।

बेन स्टोक्स का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अकेले अपने दम पर इंग्लैंड को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। फिलहाल बेन स्टोक्स इंग्लैंड में ही है और उन्होंने इंग्लिश राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को EURO Cup 2024 से पहले ढेर सारी शुभकामनाएं दी। EURO Cup 2024 की बात की जाए तो यह शानदार टूर्नामेंट 15 जून से शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा।

इससे पहले इंग्लैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम कुछ फ्रेंडली मैच बोस्निया और Herzegovina के खिलाफ खेलेगी। राष्ट्रीय फुटबॉल टीम भी जमकर अभ्यास कर रही है। वो खुद आगामी टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम की बात की जाए तो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का वो अपना पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 4 जून को बारबाडोस के Kensington Oval में खेलेगी। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की शुरुआत आज यानी 2 जून से हो चुकी है और इसका फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?