टी20 वर्ल्ड कप 2024: यशस्वी जायसवाल नहीं बल्कि रोहित शर्मा के साथ इस बेहतरीन खिलाड़ी को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं संजय बांगर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: यशस्वी जायसवाल नहीं बल्कि रोहित शर्मा के साथ इस बेहतरीन खिलाड़ी को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं संजय बांगर

संजय बांगर के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए।

Sanjay Bangar
Sanjay Bangar. (Photo Source: Twitter)

भारत और बांग्लादेश के बीच 1 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Stadium में वार्मअप मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल को आराम दिया गया था और कप्तान रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी। यही नहीं नंबर तीन पर ऋषभ पंत को खेलते हुए देखा गया था।

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के मुताबिक यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआती प्लेइंग XI में शामिल नहीं होंगे और यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट है उन्हें वार्मअप मैच में भी अपना समर्थन नहीं दिया। संजय बांगर के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए। इससे टीम का कंबीनेशन भी काफी बेहतर होगा।

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि, ‘मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला कर लिया है कि यशस्वी पहले मैच में नहीं खेलेंगे। अगर यशस्वी उनके योजना में होते तो वो वार्मअप मैच में जरूर खेले होते। यह बात साफ है कि विराट कोहली को ही ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा।’

विराट कोहली चाहे जिस क्रम में खेले, उनके आंकड़े हमेशा ही काफी अच्छे रहे हैं: संजय बांगर

संजय बांगर ने आगे कहा कि, ‘टीम के पास सभी क्वालिटी खिलाड़ी है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वो बाएं हाथ के स्पिनर्स के सामने रन नहीं बना सकते हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी रन बाएं हाथ के स्पिनर्स के सामने बनाए हैं। यही नहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी उनके खिलाफ काफी अच्छा रहा है। जिस तरीके की परिस्थिति होगी उस तरह से टीम अपनी योजना बना सकती है। इसमें कोई शक नहीं है कि विराट के आंकड़े काफी अच्छे हैं चाहे टीम उन्हें किसी भी क्रम में बल्लेबाजी दे।’

बता दें, भारत ने वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश को 60 रनों से हराया था। टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब भारत को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को इसी मैदान पर मैच खेलेगी। भारत के साथ सबसे अच्छी बात है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और आगामी मुकाबलों में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?