New Zealand SWOT analysis

New Zealand SWOT Analysis: T20 World Cup के लिए क्या है न्यूजीलैंड की ताकत और कमजोरी, जानिए सब कुछ यहां

टी-20 वर्ल्ड कप में केन विलियमसन करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी।

New Zealand Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
New Zealand Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से 36 टी-20 मैच खेले हैं और 2022 संस्करण से टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं किए हैं। मार्टिन गुप्टिल जगह पाने में असफल रहे, चयनकर्ताओं ने रचिन रवींद्र के साथ जाने का फैसला किया। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप की तुलना में इस सीजन कीवी टीम में दो बदलाव हुए हैं। केन विलियमसन अपना छठा टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे जबकि टिम साउदी के इस मेगा इवेंट में सातवीं बार खेलने की उम्मीद है।

दूसरी ओर ट्रेंट बोल्ट के लिए यह उनका पांचवां वर्ल्ड कप होगा, जो अब हर दो साल में खेला जाता है। इस वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम में युवा प्लेयर्स और अनुभवी प्लेयर्स का अच्छा मिश्रण है, ऐसे में टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप को हर हाल में जीतना चाहेगी। इस आर्टिकल में आज हम न्यूजीलैंड की ताकत, कमजोरी और उनकी टीम के लिए क्या खतरा बन सकता है।

Strength

फिन एलन और डेवोन कॉनवे ब्लैककैप के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और मिडिल ऑर्डर में रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं – ऐसे में न्यूजीलैंड का बैटिंग ऑर्डर इस वर्ल्ड कप के लिए काफी मजबूत दिख रहा है। ट्रेंट बोल्ट नई गेंद से काफी घातक साबित सकते हैं और टिम साउदी दो स्पिनरों – मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी के साथ बीच के ओवरों में कुछ विकेट ले सकते हैं।

बोल्ट और साउथी डेथ ओवरों में उतने अच्छे नहीं हैं और उनके खिलाफ काफी रन बनाने की जोखिम रहता है। जबकि जिमी नीशम, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जरूरत पड़ने गेंदबाजी में अपना योगदान दे सकते हैं। टीम के पास कोई क्वालिटी स्पिनर्स नहीं हैं। ऐसे में गेंदबाजी कीवी टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है। 

Opportunity

न्यूज़ीलैंड ने अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है और ऐसे में वह इस टूर्नामेंट को जीतना चाहेंगे। वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी  ग्रुप की अन्य चार टीमें हैं और ब्लैक कैप्स बिना किसी मुश्किल के सुपर आठ चरण में पहुंचने की कोशिश करेगी। कीवी टीम ने आईसीसी टूर्नामेंटों में हमेशा उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। कीवी टीम हमेशा ही सबको हैरान करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच जाती है और ऐसा ही कुछ इस सीजन भी होने की उम्मीद है।

Threat

हालांकि न्यूजीलैंड ने आईसीसी टूर्नामेंटों में हमेशा उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है, लेकिन अब उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप का डार्क हॉर्स नहीं माना जा सकता है। 2015 और 2019 में ICC वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और 2021 में T20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के बाद, कीवी टीम सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे निरंतरता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। हालांकि कीवी टीम नॉकआउट मैचों में फेल हो जाती है। ऐसे में  उन्हें इस सीजन भी इसी बात का डर सता रहा होगा।

close whatsapp