रोहित शर्मा ऋषभ पंत

“बस उसे एक मौका देना चाहते थे….”पंत के नंबर तीन पर बल्लेबाजी को लेकर बोले कप्तान रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच में ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को नंबर 3 पर भेजने का मकसद उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का मौका देना है। 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास खेल के दौरान लगभग 17 महीने बाद इस युवा खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए वापसी की और एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

पंत ने इस दौरान 32 गेंदों पर 4 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से 53 रनों की धुआंधार पारी खेली। पंत अर्धशतक जड़ने के बाद रिटायर आउट हो गए ताकि अन्य बल्लेबाजों को भी प्रैक्टिस का मौका मिले। पंत की इस धुआंधार बैटिंग देखने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भी नंबर-3 के अच्छे विकल्प है, मगर कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद इसपर सफाई दी।

ऋषभ पंत के नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने को लेकर बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, “बस उसे एक मौका देना चाहते थे। हमने अभी तक बैटिंग लाइन-अप को ठीक से तैयार नहीं किया है, हम चाहते थे कि ज्यादातर खिलाड़ी मिडिल में हिट करें। इसके अलावा कप्तान ने कहा कि, “चीजें जिस तरह से हुईं, उससे काफी खुश हूं, खेल में हमें जो चाहिए था, वो मिला। परिस्थितियों के हिसाब से ढलना जरूरी है। नया मैदान, नया मैदान और ड्रॉप-इन पिच है।”

वार्म-अप मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और संजू सैमसन ने शुरुआत की। सैमसन इस मौके के बुना नहीं पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 4 चौकों और इतने ही गगनचुंबी छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 53 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों पर 31 और हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर 40 रनों की धुआंधार पारी खेल टीम को निर्धारित 20 ओवर में 182 के स्कोर तक पहुंचाया।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 122 ही रन बना पाई। भारत के लिए शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2-2 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिली।

close whatsapp