कप्तान रोहित ने इस तस्वीर से किया साफ इशारा, 2007 वाला कारनामा करना है दोबारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित ने इस तस्वीर से किया साफ इशारा, 2007 वाला कारनामा करना है दोबारा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी एक खास तस्वीर की है पोस्ट।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी समय से बयान दे रहे हैं कि, वर्ल्ड कप जीतना उनका सपना है। साल 2023 में वो सपना पूरा हो जाता है, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल टीम इंडिया हार गई गई थी। ऐसे में एक बार फिर से हिटमैन के पास ट्रॉफी जीतने का मौका है, वहीं टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा एक खास पोस्ट रोहित ने शेयर किया है।

एक बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं रोहित शर्मा

जी हां, कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में एक बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं, लेकिन उस समय उन्होंने बतौर खिलाड़ी ये खिताब अपने नाम किया था। साल 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था और उस समय रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा थे। उस दौरान टीम इंडिया की कप्तानी पहली बार धोनी कर रहे थे, जहां माही की सेना ने खिताबी जंग में पाकिस्तान को मात देते हुए इतिहास रच दिया था। लेकिन उसके बाद अभी तक टीम इंडिया फिर से टी20 वर्ल्ड तक अपने नाम नहीं कर पाई है।

कप्तान रोहित शर्मा ने इस तस्वीर के जरिए किया बड़ा इशारा

*टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी एक खास तस्वीर की है पोस्ट।
*जहां इस शानदार तस्वीर में कप्तान नजर आ रहे हैं टीम की नई जर्सी में।
*साथ ही तस्वीर में कप्तान हिटमैन ने दिया है थोड़ा सीरियस लुक भी।
*वहीं इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने दिया रोहित को दिल खोलकर प्यार।

कप्तान रोहित शर्मा की नई तस्वीर पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

विराट की ये तस्वीरें पसंद आएंगी आपको

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में मौजूद हैं कुछ बड़े नाम

शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

close whatsapp