T20 World Cup 2024: Match-5, AFG vs UGA Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - जून 3, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान (Afghanistan) और युगांडा (Uganda) के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना (Providence Stadium, Guyana) में 4 जून को खेला जाएगा। राशिद खान टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं युगांडा की कमान ब्रायन मसाबा संभालेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं टीम का पहला वॉर्मअप मुकाबला जो ओमान के खिलाफ था, वो बारिश के चलते रद्द हो गया था। लेकिन फिर दूसरे मैच में टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 55 रनों से जीत दर्ज की थी।
युगांडा टीम क्वालिफायर टूर्नामेंट जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। युगांडा को पहले वॉर्मअप मैच में नामिबिया के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं स्कॉटलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था।
AFG vs UGA Pitch Report (पिच रिपोर्ट)– प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनरों को ज्यादा मदद करते हुए नजर आती है। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन यहां कि पिच को फिर से तैयार किया गया है, जो बल्लेबाजों को मदद करेगी। साथ ही अच्छा बाउंस और स्विंग भी देखने को मिलेगा।। टी20 में इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150-170 है।
AFG vs UGA Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | अफगानिस्तान बनाम युगांडा, ग्रुप-सी, पांचवां मैच |
| वेन्यू | प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना |
| दिन और समय | 4 जून, मंगलवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
अफगानिस्तान और युगांडा के बीच अब तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला गया है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
अफगानिस्तान (Afghanistan):
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक
युगांडा (Uganda):
रौनक पटेल, साइमन सेसाजी (विकेटकीपर), रोजर मुकासा, रॉबिन्सन ओबुया, दिनेश नकरानी, अल्पेश रामजानी, रियाजत अली शाह, ब्रायन मसाबा (कप्तान), जुमा मियागी, कॉसमस क्यूवुटा, बिलाल हसन
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आखिरी कुछ मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में गुरबाज ने 39 रन की पारी खेली थी। गुरबाज टी20 वर्ल्ड कप में भी घातक फॉर्म दिखा सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक गुरबाज ने 55 मैचोंं में 25.02 के औसत और 138.01 के स्ट्राइक रेट के साथ 1376 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल है।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। अब तक 85 टी20 मैचों में राशिद खान ने 6.07 की इकॉनमी से 138 विकेट लिए हैं। वहीं हाल ही में आईपीएल में भी उनका फॉर्म अच्छा था।
AFG vs UGA Today’s Match Prediction: अफगानिस्तान जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 45-55
पहली पारी का स्कोर- 160-170
अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
युगांडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 25-35
पहली पारी का स्कोर- 130-140
अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की