मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन दो में इस टीम की ओर से खेलेंगे पैट कमिंस, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन दो में इस टीम की ओर से खेलेंगे पैट कमिंस, पढ़ें बड़ी खबर 

आईपीएल 2024 में कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान संभाली थी।

Pat Cummins (Pic Source-X)
Pat Cummins (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) हाल में ही खत्म हुए आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम की कमान संभालते हुए नजर आए थे। टीम ने कमिंस की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था।

दूसरी ओर, अब खबर आ रही है कि पैट कमिंस मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के दूसरे सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। साथ ही कमिंस सैन फ्रांसिस्को यूनिकाॅर्न्स (San Francisco Unicorns) के लिए ना सिर्फ खेलेंगे बल्कि वह टीम की कमान भी संभालते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को यूनिकाॅर्न्स की पहले सीजन में कमान संभालने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस वजह से फ्रेंचाइजी ने अनुभवी कप्तान और गेंदबाज पैट कमिंस को अपने साथ जोड़ा है।

गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के घरेलू सर्किट में क्रिकेट विक्टोरिया के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी साझा की है। देखने लायक बात होगी कि वह आगामी सीजन में कमिंस सैन फ्रांसिस्को फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

5 जुलाई से शुरू हो रहा है MLC

दूसरी ओर, आपको मेजर लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन के बारे में जानकारी दें, तो आगामी सीजन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ठीक बाद शुरू हो रहा है। 5 जुलाई को टूर्नामेंट के पहले ही दिन डबल हैडर मैच देखने को मिलेगा। पहला मैच गत चैंपियन एमआई न्यूयाॅर्क और सीटल ऑर्कस के बीच मोर्सविल में होने जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एपेक्स क्रिकेट बाॅडी ने मेजर लीग क्रिकेट को लिस्ट ए क्रिकेट का दर्जा प्रदान किया है। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद, अब इस टूर्नामेंट में और भी ज्यादा क्रिकेटर्स के भाग लेने की उम्मीद है।

close whatsapp