social media trends

Cricket Buzz: जाने 3 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को हराया

social media trends
social media trends

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मुकाबला आज नामीबिया और ओमान के बीच बारबाडोस के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला गया। जहां सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 109 रन बनाए। इसके जवाब में नामीबिया 20 ओवर खेलने के बाद 109 रन ही बना सकी और मैच टाई पर समाप्त हुआ, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में गया।

भारतीय खिलाड़ी केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने 3 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसका ऐलान किया। उन्होंने लिखा, मेरे पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद, मुझे अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर समझें।

टी20 वर्ल्ड कप खेलने न्यूयॉर्क पहुंचे भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो की साझा की है। वीडियो में वह Statue of Liberty के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जायसवाल इस समय न्यूयॉर्क की सैर का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान टीम भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने CowBoy Hat पहन रखी है। इस पर फैन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है। इस वीडियो पोस्ट पर फैन्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

 

 

close whatsapp