टी20 वर्ल्ड कप 2024: भारत ने धमाकेदार तरीके से की टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
अद्यतन - Jun 5, 2024 11:33 pm

आज यानी 5 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने बेहद खराब बल्लेबाजी की और टीम सिर्फ 96 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
बता दें, आयरलैंड की टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग सिर्फ दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, जबकि एंड्रयू बालबर्नी ने पांच रन बनाए। हैरी टेक्टर ने भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
आयरलैंड की ओर से सर्वाधिक रन गैरेथ डेलानी ने बनाए, जिन्होंने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डेलानी के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज आयरलैंड की ओर से बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। जोशुआ लिटिल ने 14 रनों का योगदान दिया, जबकि कर्टिस कैम्फर ने 12 रन बनाए।
भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी निभाया। हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
रोहित शर्मा ने भारत के लिए जड़ा मैच विनिंग अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और विराट कोहली एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
रोहित शर्मा के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 34 रनों की नाबाद पारी खेली। इस तरह भारत ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत की।
2⃣ Points In The Bag! 👏 👏#TeamIndia commence their #T20WorldCup campaign with a solid WIN! 🙌 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/YQYAYunZ1q#INDvIRE pic.twitter.com/sxGWGhDNYq
— BCCI (@BCCI) June 5, 2024
🇮🇳 WK finishes off in style! 🥳🇮🇳#T20WorldCup #WhistleforBlue #INDvIRE
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 5, 2024
Solid start this by team India. Rishabh pant being a left handed batsman scoring runs at the top order was big plus for me. #IREvsIND
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 5, 2024
First fifty of 2024 #T20WorldCup ✅
4000 T20I runs ✅
1000 runs in T20 WCs ✅
600 sixes in Intl Cricket ✅Captain Rohit 🔥#PlayBold #TeamIndia #INDvIRE pic.twitter.com/I7Axtrlc7D
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 5, 2024
At his absolute hitting best 💥
Rohit Sharma starts his #T20WorldCup 2024 campaign in style with a @MyIndusIndBank Milestone 🙌#INDvIRE pic.twitter.com/MZY89ZxU7p
— ICC (@ICC) June 5, 2024
Rohit Sharma 🤝 Pull shot = 🔥🤩#INDvIRE | LIVE NOW | #T20WorldCupOnStar pic.twitter.com/r1lH8VFg63
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 5, 2024
Starting off our #T20WorldCup quest with a BANG 😁🔥
A resounding win in NY for 🇮🇳💙#INDvIRE pic.twitter.com/pUTND9CLtj
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) June 5, 2024
And we kick off our #T20WorldCup journey with a commanding 𝙒 ⚡#AavaDe | #INDvIRE
[📸 – BCCI] pic.twitter.com/D5VQNeXV28— Gujarat Titans (@gujarat_titans) June 5, 2024
𝐇𝐢𝐭-𝐦𝐚𝐧 𝐡𝐢𝐭𝐬 𝐚𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐦𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞 🙌🏽
4️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs and #TeamIndia skipper @ImRo45 is scaling new heights 💪🏽#INDvIRE | LIVE NOW | #T20WorldCupOnStar pic.twitter.com/jdPtP5iYxc
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 5, 2024
A comprehensive all-round performance by team India. 🇮🇳👏🏻#India #T20WorldCup #INDvIRE pic.twitter.com/KsZSLEHarL
— Sportskeeda (@Sportskeeda) June 5, 2024