SA vs BAN: अंपायर का एक गलत फैसला बांग्लादेश को पड़ा भारी, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने भी की आलोचना
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बांग्लादेश को चार रनों से मिली हार।
अद्यतन - जून 11, 2024 11:49 पूर्वाह्न

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 21वें मैच में बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने थी। ये मुकाबला न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बॉलर्स ने दक्षिण अफ्रीका को महज 113 रनों पर रोक दिया। लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज इस स्कोर को चेज नहीं कर पाए जिस वजह से उन्हें अंत में 4 रनों से हारबका सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश की इस हार के बाद अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दौरान अंपायर ने महमूदुल्लाह को LBW आउट करार दिया था, लेकिन बांग्लादेश ने DRS लिया और फैसला पलट गया। हालांकि, अंपायर के आउट देने के कारण उस बॉल को डेड गेंद करार दी गई जिससे उस गेंद पर मिला रन बांग्लादेश के खाते में नहीं जुड़ सका।
अंपायर का एक गलत फैसला बांग्लादेश को पड़ा भारी
दरअसल हुआ यूं कि, बांग्लादेश की पारी के 17वें ओवर के दौरान ओटेनील बार्टमैन की गेंद महमूदुल्लाह के पैर से लगते हुए चौके के लिए गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस पर एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने आउट करार दिया। बांग्लादेश ने फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया और तीसरे अंपायर ने महमूदुल्लाह को नॉटआउट करार दिया।
चूंकि अंपायर ने आउट दिया था इसलिए इस गेंद को डेड बॉल करार दिया गया जिस कारण बांग्लादेश को वो चार नहीं मिले और दुर्भाग्यवश अंत में बांग्लादेश की हार का अंतर भी चार रन का ही रहा। इसी बीच अंपायर के फैसले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी सवाल खड़े किए।
अंपायर के गलत फैसले पर वसीम जाफर की राय
जाफर ने एक्स पर लिखा, महमूदुल्लाह को गलती से आउट दिया गया, गेंद चौके के लिए गई, लेकिन DRS के तहत आउट का फैसला पलट गया। बांग्लादेश को इससे चार रन नहीं मिले क्योंकि अगर गलती से भी बल्लेबाज आउट करार दिया गया तो गेंद डेड मानी जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की जीत का अंतर भी चार रन रहा। मुझे बांग्लादेश के फैंस के लिए बुरा लग रहा है।
Mahmudullah was wrongly given out LBW, the ball went for four leg byes. The decision was reversed on DRS. Bangladesh didn't get the 4 runs as ball is dead once batter given out, even if wrongly. And SA ended up winning the game by 4 runs. Feel for Bangladesh fans. #SAvBAN #T20WC
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 10, 2024