IND vs CAN: इन तीन कारणों के चलते जसप्रीत बुमराह को कनाडा के खिलाफ मैच में देना चाहिए आराम
आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने प्लेयर ऑफ द मैच खिताब अपने नाम किया था
अद्यतन - Jun 15, 2024 10:56 am

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप स्टेज राउंड में टीम इंडिया आखिरी मुकाबला आज (15 जून) कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलने वाली है। टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज सुपर-8 में जगह पहले ही पक्की कर ली है। टूर्नामेंट में पेस अटैक का नेतृत्व कर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अब तक मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने प्लेयर ऑफ द मैच खिताब भी अपने नाम किया था।
भारत पहले ही सुपर-8 राउंड में पहुंच चुका है, जिसके चलते टीम कुछ प्लेयर्स को कनाडा के खिलाफ मैच में आराम देने का सोच सकती है। जसप्रीत बुमराह 4 महीनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के अगले राउंड से पहले उन्हें आराम देना सबसे पहले बनता है। आइए आपको तीन कारण बताते हैं जिसके चलते मैनेजमेंट को जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए।
इन 3 कारणों के चलते Jasprit Bumrah को दिया जाना चाहिए आराम-
1. टीम इंडिया के बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा लेने के लिए मिलना चाहिए बुमराह को आराम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआती तीन मैचों में टीम इंडिया एक ही प्लेइंग 11 के साथ खेलते हुई नजर आई है। तेज गेंदबाजी अटैक में सिराज, बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह। वहीं रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल स्पिन ऑलराउंडर के रूप में थे। वेस्टइंडीज लेग में स्पिनर बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं, टीम के पास कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी है, जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है। ऐसे में बुमराह को आराम देकर इन दोनों में से किसी एक को मौका देना टीम के लिए फायदेमंद रहने वाला है।