VIRAL: केन विलियमसन ने युगांडा टीम को दिया खास तोहफा, एक बार फिर खिलाड़ी ने जीत लिया दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIRAL: केन विलियमसन ने युगांडा टीम को दिया खास तोहफा, एक बार फिर खिलाड़ी ने जीत लिया दिल

कीवी कप्तान केन विलियमसन ने अपनी साइन की हुई जर्सी युगांडा टीम को गिफ्ट में दी। 

Kane Williamson & Brain Masaba (Photo Source: X/Twitter)
Kane Williamson & Brain Masaba (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सुपर-8 के रेस से बाहर हो चुकी है। शुरुआती दो मैचों में हार के बाद टीम ने युगांडा के खिलाफ टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की। इस मैच में युगांडा पहले बैटिंग करते हुए 18.4 ओवरों में 40 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में कीवी टीम ने 5.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से मैच जीता।

मैच के बाद मैदान में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच एक खास मोमेंट देखने को मिला, जो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल कीवी कप्तान केन विलियमसन ने अपनी साइन की हुई जर्सी युगांडा टीम को गिफ्ट में दी।

केन विलियमसन ने युगांडा कप्तान को भेंट की जर्सी

न्यूजीलैंड की टीम ने जीत के बाद युगांडा के खिलाड़ियों से खास मुलाकात की। इस दौरान केन विलियमसन ने टीम के साथ मिलकर साइन की हुई जर्सी युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा को गिफ्ट में दी। केन विलियमसन का यह जेस्चर देखकर युगांडा टीम काफी ज्यादा खुश हो गई। इस पल की खास तस्वीरें न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

यहां देखें केन विलियमसन और युगांडा टीम की खास तस्वीरें-

ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेले बिना ही न्यूजीलैंड है टूर्नामेंट से बाहर

न्यूजीलैंड ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों में एक जीत, दो हार, और 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को पहले दो मैचों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई।

अफगानिस्तान और मेजबान वेस्टइंडीज तीन मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 17 जून को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम खेलेगी। कीवी टीम का पहला वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस टूर्नामेंट में भी पूरा नहीं हो पाया।

close whatsapp