T20 World Cup 2024: Match-39, NZ vs PNG Match Prediction: न्यूजीलैंड vs पापुआ न्यू गिनी के बीच का मैच कौन जीतेगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 39वां मैच न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा
अद्यतन - Jun 16, 2024 2:22 pm

NZ vs PNG Match Preview (मैच प्रीव्यू):
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 39वां मुकाबला न्यूजीलैंड (NZ) और पापुआ न्यू गिनी (PNG) के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा। ग्रुप-सी पॉइंंटट्स टेबल में न्यूजीलैंड तीन मैचों में एक जीत, दो अंकों के साथ तीसरे और पापुआ न्यू गिनी तीन मैचों में तीन हार के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है।
न्यूजीलैंड ने पिछले मैच में युगांडा के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं पापुआ न्यू गिनी को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
NZ vs PNG Match Details (मैच जानकारी):
| मैच | जानकारी |
| मैच | न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी, ग्रुप-C, 39वां मैच |
| वेन्यू | ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद |
| दिन और समय | 17 जून, सोमवार, रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार |
Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच अब तक एक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है
Pitch Report (पिच रिपोर्ट):
ये मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 161 रन रहा है। पिच से बल्लेबाज, स्पिनर और पेसर तीनों के लिए मदद दिखी है।
Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
न्यूजीलैंड (New Zealand)
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिल एलन, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea)
टोनी उरा, सेसे बाउ, असद वाला (कप्तान), लेगा सायका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), एली नाओ, चाड सोपर, काबुआ मोरिया, जॉन कारिको
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-
डेवोन कॉनवे ने पिछले मैच में 15 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-
ट्रेंट बोल्ट ने पिछले मैच में युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट लिया था। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ भी बोल्ट शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।
NZ vs PNG Today’s Match Prediction: न्यूजीलैंड जीतेगा आज का मैच
सिनैरियो 1
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 20-30
पहली पारी का स्कोर- 100-110
न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
पापुआ न्यू गिनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 40-50
पहलीपारी का स्कोर- 150-160
न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की