बेंगलुरु में स्मृति मंधाना का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज ने बैक टू बैक जड़े शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेंगलुरु में स्मृति मंधाना का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज ने बैक टू बैक जड़े शतक

दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने 120 गेंदों में 18 चौके और दो छक्कों की मदद से 136 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Smriti Mandhana (Pic Source-x)
Smriti Mandhana (Pic Source-x)

इस समय भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेल रही है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक काफी निराशाजनक रहा है।

भारतीय टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बैक टू बैक शतक जड़े। बता दें, बेंगलुरु में ही खेले गए पहले वनडे में भी स्मृति मंधाना ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए 127 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 117 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। पहले वनडे में भी स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी और अब दूसरे वनडे में भी ऐसा ही देखने को मिला।

दूसरे वनडे में अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया। उनके इस शतक की सबसे खास बात यह थी कि एक बार सेट होने के बाद स्मृति मंधाना ने लगातार आक्रामक शॉट्स खेले और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

बता दें, दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने 120 गेंदों में 18 चौके और दो छक्कों की मदद से 136 रनों की आक्रामक पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। भारतीय टीम दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।

स्मृति मंधाना ने फिर खेली आक्रामक पारी

भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में 38 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया था। शेफाली वर्मा ने दूसरे वनडे में सिर्फ 20 रन बनाए जबकि Dayalan Hemalatha ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत को दूसरा झटका 100 रन पर लगा था जिसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 171 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

उनकी इसी साझेदारी की वजह से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। अब अगर इस मैच को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को जीतना है तो उन्हें भारत के खिलाफ बड़े स्कोर को चेज करना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?