एक नजर डालिए ENG vs SA मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर
रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया
अद्यतन - Jun 22, 2024 12:24 am

जारी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच रोमांचक मैच, आज 21 जून को डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर, सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।
मैच में एक समय साउथ अफ्रीका से मिले 164 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरुरत थी, लेकिन एनरिक नाॅर्खिया ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन ही खर्चे और अपनी टीम को मैच जिता दिया। तो वहीं इस जीते हुए मैच को इंग्लैंड के हाथों से फिसलने के बाद, सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस काफी मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया
मैच के बारे में आपको बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर को 3 और मोईन अली व आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब इंग्लैंड साउथ अफ्रीका से मिले 164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 156 रन ही बना पाई। इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 53 और लियम लिविंगस्टोन ने 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वे टीम को मैच नहीं जिता सके।
साथ ही साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ओटीनिल बार्टमैन और एनरिक नाॅर्खिया को 1-1 विकेट मिला।
एक नजर डालिए इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच के टाॅप फनी मीम्स पर
Sa vs Eng !!#t20USA pic.twitter.com/rrN9hqIlax
— Xroaders (@Xroaders_001) June 21, 2024
Temba Bavuma, I apologise, I wasn't familiar with Reeza Hendricks' game#ENGvsSA pic.twitter.com/IK8yFq68mi
— Aman (@CricketSatire) June 21, 2024
Proteas on 🔥#T20WorldCup #EngvsSA pic.twitter.com/fskf2DlCnV
— Sunrisers Army (@srhorangearmy) June 21, 2024
Moeen nation rn : 😭💀#ENGvsSA #SAvsENG pic.twitter.com/Ib9rGfGbZf
— LeoDas_MSDian™🦁 (@Leodas_Msd) June 21, 2024
England bottled the easy chase 😂#SavsWng #EngvsSa
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) June 21, 2024
To all the England cricket fans out there. #engvssa pic.twitter.com/46cfqTA8dY
— Expose Cricket (@ExposeCricket) June 21, 2024
Quinton de Kock supremacy in Super 8 against England🗿>>>>>>>>>>#ENGvsSA #SAvsENG pic.twitter.com/1ga7pzQFeL
— Bruce Wayne (@_Bruce__007) June 21, 2024
South Africa beating @englandcricket 🔥#ENGvsSApic.twitter.com/6GVBLcMj9O
— Baba Yaga (@Baba_yagaa9) June 21, 2024
Quinton De kock Supermacy 🔥🔥#ENGvsSA #SAvsENG pic.twitter.com/PZtKZBr1X2
— Isha💫🥝 (@ishaaaaa_111) June 21, 2024
Keshav Maharaj 🚩🚩 Jai Shree Ram ❤️#T20worldcup #ENGvSA #ENGvsSA #KeshavMaharaj pic.twitter.com/ZJFjgL9ylz
— Devendra 🇮🇳 (@Devendra786s) June 21, 2024