Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 23 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
India vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

1) IND vs BAN: सुपर 8 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 50 रनों से हराया, हार्दिक पांड्या ने दिखाय ऑलराउंड खेल

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मैच, 22 जून को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या के हरफनमौला खेल और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर 50 रनों से जीत हासिल की है।

2) IPL में BOO होने से T20 वर्ल्ड कप में हीरो बनने तक- हार्दिक पांड्या के अर्धशतक पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी में अभी तक निराश करते हुए आ रहे ऑलराउंडर शिवम दूबे ने वापसी करते हुए दूबे 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा अंत में उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली, जिसे फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से खूब सराहा है।

3) Top Memes: Rishabh Pant हीरो बनने के चक्कर में हुए आउट तो फैंस बोले “उतना ही खेलेगा….” Viral हुए मीम्स

बांग्लादेश के खिलाफ टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के नाकाम होने के बाद ऋषभ पंत ने अपना गियर बदला और निडर होकर बल्लेबाजी की। उन्होंने जमकर सिक्स और चौके लगाने शुरू किए। हालांकि, वह एक बार फिर खुद की गलती से आउट हो गए। रिशाद हुसैन ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। हालांकि ऋषभ पंत के आउट होने के बाद फैंस बेहद ही गुस्से में नजर आए।

4) जैसे ही मैं ड्रेसिंग रूम में गया मैंने देखा कि…: मोहम्मद हफीज ने अपने कार्यकाल को लेकर किया बड़ा खुलासा

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने Club Prairie Fire पॉडकास्ट में उस समय को याद करके हैरान कर देने वाला बयान दिया जब टीम में उनका कार्यकाल चल रहा था। उन्होंने बताया कि जब पुरुष टीम के डायरेक्टर के रूप में उनका कार्यकाल चल रहा था तब एक टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद हफीज ने यह देखा कि ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तान की बल्लेबाजी के पारी के दौरान चार से पांच खिलाड़ी सो रहे हैं। उन्हें टीम के खिलाड़ियों का यह रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

5) IND vs BAN Turning Point: कुलदीप यादव ने कुछ इस तरह भारत के लिए पलटा मैच, पढ़ें टर्निंग पॉइंट

IND vs BAN Turning Point of Match: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 47वां मैच खेला गया। कुलदीप यादव ने तंजिद हसन को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। कुलदीप यादव ने तौहीद ह्रदोय को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप ने अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया और उनका यहीं स्पैल टीम इंडिया की जीत का टर्निंग पॉइंट रहा।

6) Rohit Sharma 50 Sixes: रोहित शर्मा ने रच दिया है बड़ा इतिहास, क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड भी तोड़कर बने नंबर 1

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए। इस बीच रोहित शर्मा ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश टीम के खिलाफ 50 छक्के भी पूरे कर लिए। इस तरह रोहित शर्मा (Rohit Sharma 50 Sixes) ने अब तक 6 अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ 50 छक्के लगाए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

7) पहाड़ों पर Shikhar Dhawan ने किया कमाल का डांस, आग की तरह इंटरनेट पर फैला वीडियो

इन दिनों Shikhar Dhawan सोशल मीडिया पर कमाल की रील्स और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जहां पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने गए गब्बर फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए हर अपडेट देते रहते है। इसी कड़ी में धवन ने अपनी नई रील वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनका टेंशन फ्री अंदाज देखने को मिला है।

8) Yuzvendra Chahal क्या बगावत पर उतर आए हैं, इंस्टा स्टोरी के जरिए किसपर तंज कस रहे हैं?

Yuzvendra Chahal का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में फैन्स  चाहते हैं कि चहल को जल्द से जल्द अंतिम 11 में मौका दिया जाए। लेकिन कप्तान रोहित उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं, इस बीच चहल की एक इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

9) Pat Cummins ने लगातार दूसरे मैच में ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले एकलौते गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दो मैचों में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। ब्रेट ली, एश्टन एगर और नाथन एलिस इससे पहले ये कारनामा कर चुके हैं।

close whatsapp