जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शानदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है।

India Team For Zimbabwe Tour (Pic Source-X)
India Team For Zimbabwe Tour (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज यानी 24 जून को जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाले आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह दौरा इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। जुलाई के पहले हफ्ते में भारतीय टीम हरारे का दौरा करेगी।

बता दें, आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शानदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। शुभमन गिल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस बेहतरीन खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। हालांकि उनका प्रदर्शन कप्तान के रूप में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा था। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही थी कि आगामी दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

यही नहीं रियान पराग, नीतीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा को भी आगामी दौरे में मौका दिया गया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। बता दें, इन तीनों ही खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। यही वजह है कि अब आगामी जिंबाब्वे दौरे में अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और रियान पराग को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

टीम में विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल को खेलते हुए देखा जाएगा जबकि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के अलावा ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी आगामी दौरे में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में टीम में नीतीश रेड्डी के अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के तुषार देशपांडे भी इस 15 सदस्यीय टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

यह रहा आगामी जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?