ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह की पक्की - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह की पक्की

रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

IND v AUS (Pic Source-X)
IND v AUS (Pic Source-X)

आज यानी 24 जून को खेले गए बेहतरीन मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज की। भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड के अलावा बाकी कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम की शुरुआत इस मुकाबले में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और विराट कोहली बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31 रनों की आक्रामक पारी खेली जबकि शिवम दुबे ने 28 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 27* रनों की विस्फोटक पारी खेली। हार्दिक पांड्या की इसी पारी की वजह से भारत ने 200 रनों का आंकड़ा पार किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मार्कस स्टोइनिस ने चार ओवर में 56 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट जोश हेजलवुड ने लिया।

ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेली धुआंधार पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत काफी खराब हुई और डेविड वार्नर 6 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की तूफानी साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने एक बार फिर भारत के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि मिचेल मार्श के अलावा उन्हें किसी भी अन्य खिलाड़ी से ज्यादा योगदान नहीं मिला और इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी।

मिचेल मार्श ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने दो विकेट अपने नाम किए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?