SA vs AFG: साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के बाद फूट-फूट कर रोए डेल स्टेन, खुद ही देखे लें वीडियो
अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई है।
अद्यतन - जून 27, 2024 5:30 अपराह्न

South Africa vs Afghanistan, Semi Final 1: जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज 27 जून को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में प्रोटीज ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली है।
तो वहीं साउथ अफ्रीकन क्रिकेट इतिहास में आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा। साथ ही जैसे ही जारी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने जगह बनाई, वैसे ही टीम के ज्यादातर खिलाड़ी भावुक होते हुए नजर आए।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की इस जीत के बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डेल स्टेन (Dale Steyn) की आंखे भी नम हो गई, और इस खास क्षण पर वह रोते हुए नजर आए है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही स्टेन की इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें डेल स्टेन की ये वायरल वीडियो
जारी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ।
साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान 11.5 ओवर में मात्र 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रोटीज टीम के लिए मुकाबले में मार्को यान्सेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट हासिल किए, तो कगिसो रबाडा व एनरिक नाॅर्खिया को 2-2 विकेट मिले। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान से मिले 57 रनों के टारगेट को 8.5 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
41 साल के हुए डेल स्टेन
साथ ही आपको डेल स्टेन के बारे में जानकारी दें तो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर 27 जून को अपना 41वां जन्मदिन मना रहा है। तो वहीं इस खास मौके पर क्रिकेट जगत भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देता हुआ नजर आया।
The best birthday gift for Dale Steyn from South Africa's men's team 🎂 pic.twitter.com/tOAlhZdohk
— CricTracker (@Cricketracker) June 27, 2024