लो भाई! अब सरफराज खान के भाई इमोशनल हो गए, डेब्यू के नाम पर ना जाने क्या-क्या पोस्ट कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

लो भाई! अब सरफराज खान के भाई इमोशनल हो गए, डेब्यू के नाम पर ना जाने क्या-क्या पोस्ट कर रहे हैं

सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू अभी तक खबरों में बना हुआ है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

जब से राजकोट टेस्ट का आगाज हुआ है, तब से सरफराज खान खबरों में बने हुए हैं। साथ ही अपने डेब्यू मैच में इस बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सरफराज छा गए। अब इस खिलाड़ी के भाई ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

ध्रुव जुरेल की कोई बात नहीं कर रहा है

जी हां, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने एक साथ रजकोट टेस्ट से डेब्यू किया था, लेकिन ध्रुव की ज्यादा बात ही नहीं हुई। पूर्व क्रिकेटर और फैन्स सिर्फ सरफराज खान के नाम की रट लगाकर बैठे हुए हैं, ऐसे में ध्रुव का नाम सुर्खियां नहीं बटोर पाया। वैसे जुरेल ने पहला इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 46 रन बनाए थे टीम इंडिया की पहली पारी में। ध्रुव, यशस्वी और रवि ने एक साथ टीम इंडिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेला है, लेकिन उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी और उस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच हाथापाई भी हो गई थी।

अब सरफराज खान के भाई को याद आया इंस्टा पोस्ट करना

*सरफराज खान का टेस्ट डेब्यू अभी तक खबरों में बना हुआ है।
*इस बीच युवा बल्लेबाज के भाई ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर किया है।
*Musheer Khan ने सरफराज और उनके पिता की तस्वीर लगाई है।
*डेब्यू के बाद दोनों भाईयों ने वीडियो कॉल पर भी की थी बात।

एक नजर सरफराज खान के भाई के इंस्टा पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Musheer khan (@musheerkhan.97)

दोनों भाईयों ने वीडियो कॉल पर भी की थी बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जडेजा ने करवा दिया था रन आउट

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सरफराज दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे, साथ ही बल्लेबाज ने अर्धशतक पूरा करते हुए 62 रन भी बना लिए थे। लेकिन जडेजा के एक गलत कॉल से ये युवा बल्लेबाज रन आउट हो गया था, जिसके बाद फैन्स का गुस्सा जडेजा पर फूट पड़ा था। लेकिन बाद में जडेजा ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट कर सरफराज से माफी मांगी थी और अपनी गलती भी मान ली थी।

close whatsapp