T20 World Cup 2024: त्रिनिदाद की पिच ने मचाया बवाल, पूर्व दिग्गजों ने ‘खतरनाक’ बताते हुए उठाए बड़े सवाल
पिच थोड़ा खतरनाक था। कुछ गेंदें साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के कंधे, गर्दन, ठुड्डी की ऊंचाई के आसपास से गुजर रही थी- एंडी फ्लावर
अद्यतन - जून 27, 2024 7:46 अपराह्न

T20 World Cup 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान को 9 विकेट से शिकस्त देकर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच गया है। इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने इतिहास रच दिया है, टीम पहली बार कोई वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली है। लेकिन इस बीच त्रिनिदाद की पिच को लेकर बवाल मचा हुआ है। मैच के बाद अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा था कि, यह सेमीफाइनल वाली पिच नहीं थी। वहीं साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम इस पिच पर दोबारा नहीं खेलने से खुश है।
त्रिनिदाद की पिच बल्लेबाजी करने के लिए काफी ज्यादा कठिन थी, जिसका अफ्रीकी गेंदबाजों ने फायदा उठाया। और अफगानिस्तान को 11.5 ओवरों के अंदर 56 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था। त्रिनिदाद की पिच पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी और जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर ने सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है।
T20 World Cup 2024: पिच में खेलना कठिन चुनौती था- टॉम मूडी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी का कहना है कि गेंद और बल्ले के बीच समान रूप से प्रतियोगिता होनी चाहिए। उनका कहना है कि बल्लेबाजों को ऐसी पिच का सामना नहीं करना चाहिए जहां परिस्थितियां पूरी तरह से उनके विपरीत हों। टॉम मूडी ने यह भी कहा कि हर मैच में टीमों का 200 से अधिक स्कोर बनाना भी सही नहीं है, हर मैच में बैलेंस की जरूरत है। टॉम मूडी ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,
आप बल्ले और गेंद के बीच निष्पक्ष प्रतियोगिता चाहते हैं और मैं इस बात की वकालत नहीं कर रहा हूं कि हमें ऐसी पिचों की जरूरत है जहां आपको 200+ रनों की जरूरत हो। लेकिन आपको लगातार उछाल की जरूरत है, यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। कोई भी बल्लेबाज अपना हाथ ऊपर उठाकर कहेगा, यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। यदि आपके पास एक गेंद है जो आपके बल्ले के अंगूठे से टकरा रही है या एक ऐसी गेंद है जिसे आप महसूस करते हैं कि आप अपने दस्तानों के साथ समान लंबाई में पंच करने जा रहे हैं, तो इसका मुकाबला करना बहुत कठिन चुनौती है।
पिच थोड़ा खतरनाक था- एंडी फ्लावर
जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लावर का कहना है कि पिच में इनकंसिस्टेंट उछाल था, जिसने बल्लेबाजों को परेशान किया। फ्लावर ने यह भी कहा कि पिच खतरनाक भी लग रही थी क्योंकि गेंदें बल्लेबाजों के कंधे, गर्दन और ठुड्डी के आसपास से गुजर रही थी, जिससे चोटें भी लग सकती थी। एंडी फ्लावर ने कहा,
एक बल्लेबाज के रूप में, आप यह अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गेंद कहां होगी। आप इसे कम से कम बल्ले के बीच में कहीं पाना चाहेंगे। और इस पिच पर, किसी भी लगातार आधार पर ऐसा करना लगभग असंभव था। यह वास्तव में थोड़ा खतरनाक था। कुछ गेंदें साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के कंधे, गर्दन, ठुड्डी की ऊंचाई के आसपास से गुजर रही थी। और उनमें से एक क्विंटन डी कॉक, कीपर के सिर के पास भी गई थी। और मुझे खुशी थी कि किसी को चोट नहीं आई।