Suryakumar Yadav के तूफानी शॉट्स देख, विराट कोहली भी भौचक्के रह गए
इंग्लैंड के खिलाफ Suryakumar Yadav ने खेले थे कई सारे अतरंगी शॉट्स।
अद्यतन - जून 28, 2024 3:38 अपराह्न

टी20 वर्ल्ड कप में Suryakumar Yadav का बल्ले से सुपर शो जारी है, जहां ये खिलाड़ी हर मैच में टीम इंडिया का काम आसान करते हुए नजर आ जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में भी SKY ने दमदार बल्लेबाजी कर सुर्खियां बटोरी, इस दौरान धाकड़ बल्लेबाज ने कई कमाल के शॉट्स भी खेले और उसी बीच विराट का रिएक्शन भी देखने लायक था जो काफी वायरल हो रहा है अब।
इंग्लैंड के खिलाफ Suryakumar Yadav ने बनाए कितने रन?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी है, लेकिन इस दौरान बल्लेबाजी में विराट और पंत काफी जल्दी आउट हो गए थे। जिसके बाद 22 पर बल्लेबाजी करने आए Suryakumar Yadav ने पूरे खेल को पलट दिया, इस दौरान SKY ने तेजी से रन बटोरे और टीम को दबाव से निकालने का काम किया। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए, साथ ही 4 चौकों के अलावा 2 छक्के भी लगाए।
Suryakumar Yadav का ये कड़क शॉट और विराट का रिएक्शन…
*इंग्लैंड के खिलाफ Suryakumar Yadav ने खेले थे कई सारे अतरंगी शॉट्स।
*इस दौरान एक वीडियो में कैद हुआ विराट कोहली का मजेदार रिएक्शन।
*SKY के छक्के को देख हैरान थे विराट, मुंह पर हाथ रख दंग रह गए थे कोहली ।
*ICC ने शेयर किया था ये वीडियो, अब हो रहा है हद से ज्यादा ही वायरल।
विराट का कुछ ऐसा रिएक्शन था Suryakumar Yadav के शॉट पर
एक नजर इस छक्के पर भी डालते हैं
हाल ही में इस बल्लेबाज को हुआ है बड़ा नुकसान
भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में SKY धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस बीच बल्लेबाज को एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव को ICC की टी20 रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ, जहां अब सूर्यकुमार यादव ICC रैंकिंग में टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज नहीं रहे हैं और उनकी जगह अब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज Travis Head ने ले ली है और SKY नंबर 2 पर खिसक गए हैं। लेकिन जल्द ही वो फिर से नंबर 1 पर आ सकते हैं।