Big Breaking: IPL 2025 से पहले RCB का बड़ा ऐलान, Dinesh Karthik को दी टीम में 2 बड़ी जिम्मेदारी
RCB की मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक (DK- Dinesh Karthik) को फ्रेंचाइजी का बैटिंग कोच और मेंटर (Batting Coach and Mentor) नियुक्त किया है।
अद्यतन - Jul 1, 2024 10:30 am

Dinesh Karthik Appoint as Batting Coach and Mentor of RCB: दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) में दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए देखा गया था।
हालांकि, जैसे ही RCB को एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा वैसे ही दिनेश कार्तिक (DK) ने इस टूर्नामेंट से भी संन्यास की घोषणा की थी।
अब दिनेश कार्तिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने के एक महीने बाद RCB की मैनेजमेंट ने DK को फ्रेंचाइजी का बैटिंग कोच और मेंटर (Batting Coach and Mentor) नियुक्त किया है। इस ऐलान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।
यहाँ देखें दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के लिए RCB का पोस्ट-
“हमारे कीपर दिनेश कार्तिक का आरसीबी में एक नए अवतार में वापस स्वागत है। डीके आरसीबी पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर होंगे!”
Welcome our keeper in every sense, 𝗗𝗶𝗻𝗲𝘀𝗵 𝗞𝗮𝗿𝘁𝗵𝗶𝗸, back into RCB in an all new avatar. DK will be the 𝗕𝗮𝘁𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗖𝗼𝗮𝗰𝗵 𝗮𝗻𝗱 𝗠𝗲𝗻𝘁𝗼𝗿 of RCB Men’s team! 🤩🫡
You can take the man out of cricket but not cricket out of the man! 🙌 Shower him with all the… pic.twitter.com/Cw5IcjhI0v
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) July 1, 2024
आपको बता दें कि, पूर्व भारतीय ऑल राउंडर श्रीधरन श्रीराम आईपीएल 2024 के लिए RCB के बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट के कोच थे। लेकिन अब दिनेश कार्त्तिक IPL 2025 के लिए RCB के बैटिंग कोच होंगे।
दिनेश कार्तिक आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। Dinesh Karthik ने आईपीएल में कुल 257 मैच खेले हैं। तो वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकाॅर्ड धोनी के नाम है, धोनी ने सीएसके के लिए कुल 264 मैच खेले हैं।
साथ ही कार्तिक के आईपीएल के करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने 257 मैचों में 26.32 और 135.36 के स्ट्राइक रेट से कुल 4842 रन बनाए हैं। दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा था