'राहुल द्रविड़ की कोचिंग बहुत शांत और सही है' पूर्व भारतीय कोच की तारीफ करते हुए लालचंद राजपूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘राहुल द्रविड़ की कोचिंग बहुत शांत और सही है’ पूर्व भारतीय कोच की तारीफ करते हुए लालचंद राजपूत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के साथ द्रविड़ का कोचिंग करियर टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया है।

Lalchand Rajput and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)
Lalchand Rajput and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीतने के बाद, पूर्व भारतीय कोच लालचंद राजपूत राहुल द्रविड़ की कोचिंग के तारीफ करते हुए नजर आए हैं। राजपूत ने द्रविड़ की कोचिंग को बहुत ही शांत और सही करार दिया है।

गौरतलब है कि द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने काफी लंबे समय से चले आ रहे, आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया। भारत ने 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप, 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्राॅफी और 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है।

लालचंद राजपूत ने द्रविड़ को कोचिंग को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर लालचंद राजपूत ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- हम सभी जानते हैं कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग बहुत शांत और सही होती है। हम उन्हें क्रिकेट की दीवार कहते हैं। जब कोई वर्ल्ड कप जीतता है तो कोई भी व्यक्ति खुशी से झूमने लगता है। उन्होंने भारत की जीत के बाद डांस करके दिखाया कि उनकी दूसरी साइड भी है।

दूसरी ओर, द्रविड़ के टीम इंडिया के साथ कार्यकाल के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया की हार के बाद, कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। तो वहीं दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और टी20 वर्ल्ड 2022 के सेमीफाइनल और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की उपविजेता रही थी।

भारत ने जीता दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब

तो वहीं आपको टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बारे में बताएं, तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन जब साउथ अफ्रीका भारत से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 169 रन ही बना पाई, व मैच में उसे 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

close whatsapp