LPL 2024, DS vs JK Match Prediction: दांबुला सिक्सर्स vs जाफना किंग्स के बीच कौन जीतेगा मैच?
DS vs JK Match Prediction: दांबुला सिक्सर्स और जाफना किंग्स के बीच 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में लंका प्रीमियर लीग 2024 का चौथा मुकाबला खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 2, 2024 1:14 pm

DS vs JK Match Prediction: दांबुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers) और जाफना किंग्स (Jaffna Kings) के बीच 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में लंका प्रीमियर लीग 2024 का चौथा मुकाबला खेला जाएगा।
दांबुला सिक्सर्स का पिछला सीजन काफी अच्छा गया था, वह LPL 2023 की रनर-अप थी, बी-लव कैंडी ने उन्हें फाइनल में हराया था। वहीं, जाफना किंग्स की बात करें तो वह पिछले सीजन टॉप 4 में थी, हालांकि वह प्लेऑफ में ही हार गई थी।
दांबुला सिक्सर्स (Dambulla Sixers) vs जाफना किंग्स (Jaffna Kings) मैच डिटेल्स
| Match | Dambulla Sixers vs Jaffna Kings, LPL 2024 |
| Venue | Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele |
| Date & Time | Wednesday, July 03, 2024, 3:00 PM (IST) |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network, Fancode App and Website |
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का इतिहास रहा है कि यहां पर होने वाले मैचों में पिच स्लो होती हुई नजर आती है। इस हिसाब से फैंस को एक और हाईस्कोरिंग मैच देखने को देखने को लग सकता है। खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहेगा।
Dambulla Sixers vs Jaffna Kings Head-to-Head Record
| Matches Played | 07 (1 मैच बिना नतीजे के रहा ) |
| दांबुला सिक्सर्स ने जीता | 00 |
| जाफना किंग्स ने जीता | 06 |
DS vs JK संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing 11)
दांबुला सिक्सर्स
दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा, दुशान हेमंथा, मुस्तफिजुर रहमान, इब्राहिम जादरान, लाहिरू उदारा, दानुष्का गुनाथिलाका, इफ्तिखार अहमद, हज़मतुल्लाह ज़ज़ई, करीम जनत, संतुश गुनाथिलाका
जाफना किंग्स
कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, रिली रोसोउ, चरिथ असलांका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, फैबियन एलन, विजयकांत व्यासकांथ, नूर अहमद, जेसन बेहरेनडॉर्फ, असिथा फर्नांडो।
DS vs JK मैच के लिए संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
पथुम निसांका उन बल्लेबाजों में से एक होंगे जिन पर नजर रखी जानी चाहिए। हाल ही में वे श्रीलंका के सबसे लगातार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। अपनी कॉम्पैक्ट तकनीक की बदौलत वे एंकर की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन उनके पास कई तरह के शॉट भी हैं जो जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। पिछले सीजन में, उन्होंने आठ मैचों में 193 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
DS vs JK मैच के लिए संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उनके बीच में छोड़ के जाने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी कठिनाई हुई थी। दांबुला सिक्सर्स की जीत में मुस्तफिजुर रहमान की गेंदबाजी काफी अहम भूमिका निभाई। वह अपना पूरा अनुभव इस्तेमाल कर बेहतरीन गेंदबाजी करने नजर आ सकते हैं।
DS vs JK Today’s Match Prediction- आज के मैच की भविष्यवाणी: दांबुला सिक्सर्स जीतेगी मैच
सिनेरियो 1
दांबुला सिक्सर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी की
पावरप्ले स्कोर – 40-50
टोटल स्कोर – 145-165
दांबुला सिक्सर्स ने मैच जीता
सिनेरियो 2
जाफना किंग्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी की
पावरप्ले स्कोर – 45-55
टोटल स्कोर. – 155-175
दांबुला सिक्सर्स ने मैच जीता