Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 11 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रशियन मॉडल Elena Tuteja ने हार्दिक पांड्या के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं

Social Media Trends
Social Media Trends

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा है और उसने बुधवार को हरारे में खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में मेजबान टीम को 23 रनों से हराया। इस जीत के साथ शुभमन गिल एंड कंपनी ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मैच में वाशिंगटन सुंदर ने किफायती गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

विश्व चैंपियन अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने इस गेंदबाज को खास अंदाज में Guard Of Honour दिया। फैन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के Divorce की खबरों के बीच नताशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने काफी कुछ कहा है। वहीं रशियन मॉडल Elena Tuteja ने हार्दिक के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पांड्या अब इस मॉडल को डेट कर रहे हैं?

युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चहल वीडियो में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चहल को सम्मानित किया और उनका परिवार भी वहां मौजूद था।

 

 

 

close whatsapp