3 कारण जिसकी वजह से संजू सैमसन को लगातार टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए
आइए इन कारणों को जानते हैं
अद्यतन - जुलाई 15, 2024 7:06 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को लगातार टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है। साल 2015 में अपने टी20 डेब्यू के बाद से वह 9 वर्षों में टीम इंडिया के लिए सिर्फ 28 टी20 और 16 वनडे मैच ही खेल पाए हैं।
हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम में उनका सेलेक्शन हुआ था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें टीम इंडिया की ओर से लगातार टी20 क्रिकेट में खेलने का मौका मिलना चाहिए।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और हरफनमौला रवींद्र जडेजा ने खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है। तो वहीं इन 3 खिलाड़ियों के जाने के बाद संजू मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
1. ऋषभ पंत के पास संजू से ज्यादा मौके

बता दें कि इस समय तीनों फाॅर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट की फर्स्ट चाॅइस विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं। तो वहीं जब उनका कार एक्सीडेंट हो गया था, तो इस बात की उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन का चयन होगा, लेकिन आईपीएल 2024 में दमदार वापसी के बाद, एक बार फिर वे सेलेक्टर्स का भरोसा जीतने में कामयाब रहे थे।
हालांकि, जब बात भारतीय टीम की आती है, तो खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में पंत के पास खुद को साबित करने का काफी मौके हैं, लेकिन उनकी तुलना में संजू के साथ ऐसा नहीं है। पंत ने अभी तक टीम इंडिया के लिए कुल 74 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.70 की औसत और 126.55 के स्ट्राइक रेट से मात्र 1158 रन बनाए हैं।
पंत का डेब्यू संजू के डेब्यू के तीन साल बाद हुआ था, लेकिन फिर उन्हें ज्यादा मौके मिले। लेकिन इस समय भारतीय मैनेजमेंट टेस्ट और वनडे में पंत और टी20 क्रिकेट में मैनेजमेंट संजू की ओर देख सकता है।