नंबर-1 ODI गेंदबाज बनने के बाद मोहम्मद सिराज को सूर्यकुमार यादव ने निराले अंदाज में दी शुमकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

नंबर-1 ODI गेंदबाज बनने के बाद मोहम्मद सिराज को सूर्यकुमार यादव ने निराले अंदाज में दी शुमकामनाएं

वनडे क्रिकेट में इस समय गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज है मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Mohammed Siraj and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज 24 जनवरी को वनडे क्रिकेट के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि ऐसा करने वाले वह भारत के कुल तीसरे गेंदबाज हैं और अब वह कपिल देव और जसप्रीत बुमराह के साथ एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

वहीं इस खुशी के मौके पर मोहम्मद सिराज को क्रिकेट जगत के साथ-साथ, फैंस, दोस्तों, परिवार व साथी खिलाड़ियों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज और नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक अलग अंदाज में मोहम्मद सिराज को बधाई देते हुए नजर आए। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की बधाई की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सूर्यकुमार ने निराले अंदाज में सिराज को दी शुभकामनाएं

बता दें कि जैसे ही आईसीसी ने गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की तो पता चला कि मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं, उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर सिराज को बधाई देते हुए एक ऐसी स्टोरी पोस्ट की है जो पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सूर्यकुमार ने सिराज को लेकर आईसीसी की एक पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘लेलो अब लोंडा, क्या बात है मैजिक’ हालांकि अब उन्होंने अपनी इस स्टोरी को डिलीट कर दिया है।

आपको इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बताएं तो वह इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल थे। इस सीरीज के दौरान सूर्या कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज ने इस वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा सिराज अब ऑस्ट्रलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में खेलते हुए नजर आएंगे, तो सूर्यकुमार यादव 27 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp