टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बेहतरीन शैली की क्रिकेट खेली: ब्रेट ली

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बेहतरीन शैली की क्रिकेट खेली: ब्रेट ली

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने भारतीय टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि मेन इन ब्लू ने यूएसए और वेस्टइंडीज में आयोजित मेगा टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप) में परफेक्ट क्रिकेट खेला है।

Brett Lee and Team India
Brett Lee and Team India

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने भारतीय टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि मेन इन ब्लू ने यूएसए और वेस्ट इंडीज में आयोजित मेगा टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप) में परफेक्ट क्रिकेट खेला है। रोहित शर्मा के कुशल नेतृत्व में, भारत टूर्नामेंट में बिना हारे इस टूर्नामेंट का चैंपियन बना।

टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि भारत अभी वर्ल्ड कप में काफी मजबूत दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान की सराहना भी की है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर ब्रेट ली ने क्या कहा-

“भारत को ढेरों बधाई। सबसे पहले, मैं ये कहना चाहूंगा कि मुझे सभी भारतीय क्रिकेटरों के चेहरे पर खुशी और वो इमोशन देखकर काफी अच्छा लगा। विराट और रोहित खेल से आगे बढ़ चुके हैं।”

“एक बात मैं कहूंगा कि भारत ने टी20 विश्व कप में बिल्कुल सही शैली की क्रिकेट खेली। ईमानदारी से कहूं तो वे एक मजबूत पक्ष की तरह दिखे। रोहित शर्मा और भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। वह टूर्नामेंट में फ्रन्ट फुट पर खेल रहे थे।”

कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान?

सवाल है कि आखिर क्यों टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट का कप्तान होगा? अनुमान लगाया जा रहा है की टीम के उपकप्तान हार्दिक पांडया को कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन अब एक नए खिलाड़ी का नाम आया है जिसपर खुद बीसीसीआई विचार कर रही है।

भारत के वनडे वर्ल्ड कप अभियान के बाद रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। इस बीच सूर्यकुमार ने राष्ट्रीय टी20 टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। बीसीसीआई चाह रहा है कि सूर्यकुमार यादव उनके कप्तान बने रहे। अब बीसीसीआई सूत्र ने आगामी कप्तान को लेकर एक बयान दिया है-

“यह एक नाजुक मामला है। हार्दिक की फिटनेस एक मुद्दा है लेकिन उन्होंने भारत के आईसीसी संकट को उबारने में बड़ी भूमिका निभाई है। जहां तक ​​सूर्यकुमार का सवाल है, हमें टीम से फीडबैक मिला है कि उनकी कप्तानी शैली को ड्रेसिंग रूम ने काफी सराहा है।”

close whatsapp