भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका, घातक तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से हुआ बाहर
नुवान तुषारा को यह चोट अभ्यास सत्र के दौरान लगी।
अद्यतन - Jul 25, 2024 2:43 pm

श्रीलंका टीम को आगामी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन तेज गेंदबाज नुवान तुषारा उंगली में चोट लगने की वजह से इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें, नुवान तुषारा को यह चोट अभ्यास सत्र के दौरान लगी। इससे पहले Dushmantha Chameera भी चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
नुवान तुषारा की चोट की पुष्टि टीम मैनेजर Mahinda Halangoda ने की। नुवान तुषारा को चोट उनके दाएं हाथ की उंगली पर लगी है जो उनका गेंदबाजी हाथ नहीं है लेकिन दर्द इतना है कि इस बेहतरीन खिलाड़ी को भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर किया गया है।
चमीरा के रिप्लेसमेंट की घोषणा हो चुकी है। वनडे और टी20 टीम में चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।
🚨 Nuwan Thushara will not take part in the T20I series, as the player suffered an injury to his left thumb while fielding during practices last night.
A medical report obtained shows a fracture on the player's left thumb.
Dilshan Madushanka comes into the squad as a… pic.twitter.com/6pq0CzRqy2
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 25, 2024
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हमारी तैयारी काफी अच्छी चल रही है: सनथ जयसूर्या
बता दें, नुवान तुषारा ने हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तीन मैच में 8 विकेट झटके थे। यही नहीं इसी साल इस बेहतरीन गेंदबाज में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 हैट्रिक ली थी। उन्होंने 20 रन देकर 5 विकेट झटके थे। नुवान तुषारा की जगह दिलशान मधुशंका को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
टीम की तैयारी को लेकर Interim मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि टीम की तैयारी काफी अच्छी तरह से चल रही है और सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया है।
ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक जयसूर्या ने कहा कि, ‘जुबिन के साथ काफी अच्छी ट्रेनिंग रही और हमने ऐसी कई चीज की जो पहले नहीं की थी। उनके साथ हमने काफी कुछ सीखा और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगामी सीरीज में भी हमारे सभी खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।’