टीम इंडिया का मैच देखने आए फैन्स की लगी लॉटरी, Yashasvi Jaiswal से सवाल पूछने का मिला मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया का मैच देखने आए फैन्स की लगी लॉटरी, Yashasvi Jaiswal से सवाल पूछने का मिला मौका

मैच देखने आए फैन्स को Yashasvi Jaiswal से सवाल पूछने का मिला मौका।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

Zimbabwe के खिलाफ चौथे टी20 मैच में Yashasvi Jaiswal का बल्ला जमकर चला था, जहां इस खिलाड़ी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान यशस्वी ने 53 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 93 रन बनाए, वहीं मैच खत्म होने के बाद इस युवा बल्लेबाज से खास सवाल-जवाब का सेशन भी हुआ था।

टी20 वर्ल्ड कप में अपनी बारी का इंतजार करता रह गया था ये खिलाड़ी

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Yashasvi Jaiswal टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इस दौरान युवा बल्लेबाज यशस्वी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उसके बाद भी ये खिलाड़ी निराश नहीं था, यशस्वी के अलावा विकेटकीपर संजू सैमसन और स्पिन गेंदबाज युजी चहल को भी कप्तान रोहित ने एक भी मैच में मौका नहीं दिया था।

जब Yashasvi Jaiswal ने दिए जनता के सवालों के जवाब

*मैच देखने आए फैन्स को  Yashasvi Jaiswal से सवाल पूछने का मिला मौका।
*बेस्ट देने की कोशिश करता हूं ,भारत के लिए खेलने में मजा आता है- यशस्वी।
*गिल के साथ गेम फिनिश करने पर फोकस था, ना की शतक पर- जायसवाल।
*यशस्वी बोले घरेलू क्रिकेट खेलने का फायदा होता है, वहां के मैच अहम होते हैं।

फैन्स के सवालों के जवाब देते हुए Yashasvi Jaiswal

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जीत के बाद युवा बल्लेबाज का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

टीम इंडिया ने सीरीज की अपने नाम

दूसरी ओर टीम इंडिया ने Zimbabwe के खिलाफ चौथा टी20 मैच अपने नाम करते ही, सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। जहां दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैचों की सीरीज है, जिसमें टीम इंडिया ने 3-1 से आगे है और चौथा मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी, साथ ही इस दौरे से गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच कार्यकाल शुरू हो जाएगा। वैसे इस दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे, ऐसे में हार्दिक को टी20 सीरीजी और केएल राहुल को वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी दी जा सकती है।

close whatsapp