जेम्स एंडरसन ने की पुष्टि, इसी साल नवंबर महीने में रिलीज होगी उनकी ऑटोबायोग्राफी - क्रिकट्रैकर हिंदी

जेम्स एंडरसन ने की पुष्टि, इसी साल नवंबर महीने में रिलीज होगी उनकी ऑटोबायोग्राफी

यह ऑटोबायोग्राफी Waterstones द्वारा पब्लिश की जाएगी।

James Anderson. (Image Source: Getty Images)
James Anderson. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इस बात की घोषणा की है कि उनकी ऑटोबायोग्राफी इसी साल नवंबर महीने में रिलीज होगी। बता दें, जेम्स एंडरसन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। जेम्स एंडरसन ने यह कहा कि अब संन्यास लेने के बाद वो अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

बता दें, यह ऑटोबायोग्राफी Waterstones द्वारा पब्लिश की जाएगी। फैंस इसकी कॉपी को पहले से ऑर्डर दे सकते हैं जो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर 7 नवंबर से उपलब्ध होगी। अमेजॉन में इसका किंडल वर्जन 447.45 रुपए का है जबकि पेपरबैक एडिशन की कीमत 2259.59 रुपए की है।

आज यानी 29 जुलाई को जेम्स एंडरसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास ज्यादा मौके नहीं होते हैं। आप हमेशा अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार रहते हैं। अब मैं अपने करियर को पीछे मुड़कर देखूंगा और अपने सफ़र की यादगार कहानी को दुनिया के सामने रखूंगा। मेरी ऑटोबायोग्राफी इसी साल नवंबर महीने में पब्लिश होगी। साइन कॉपी @waterstones में उपलब्ध है।’

यह रहा जेम्स एंडरसन का ट्वीट:

जेम्स एंडरसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। यही नहीं वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी शामिल है। बता दें, जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 704 विकेट झटके हैं। उन्होंने कुल 401 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 991 विकेट अपने नाम किए है। वो इस सूची में तीसरे स्थान पर है। उनसे ऊपर शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन है। शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1001 विकेट लिए हैं जबकि श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम 1347 विकेट है।

जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए लॉर्ड्स में पहले टेस्ट मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की समाप्ति शानदार तरीके से की। तमाम लोगों ने जेम्स एंडरसन को उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। अब जेम्स एंडरसन को इंग्लैंड टीम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?