विराट कोहली श्रीलंका

VIDEO: कोलंबो एयरपोर्ट पर फैंस के बीच फंसे विराट कोहली, लगी सेल्फी लेने की होड़

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली।

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका पहुंच चुके हैं। इस वक्त दौरे पर भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

बता दें कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे। एक महीने के ब्रेक के बाद विराट कोहली फिर से मैदान में वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा रोहित शर्मा भी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

कोलंबो एयरपोर्ट पर फैंस ने विराट कोहली को घेरा

रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए पहले ही श्रीलंका पहुंच चुके हैं, जबकि विराट कोहली सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को कोलंबो पहुंचे। वह जैसे ही कोलंबो एयरपोर्ट पहुंचे तो, फैन्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। वो सभी विराट के साथ एक सेल्फी लेना चाहते थे। वहां मौजूद हर कोई विराट के साथ फोटो लेने की कोशिश में था।

बता दें कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद लंदन में एक महीने तक अपनी पत्नी अनुष्का, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ वेकेशन पर थे। ऐसी भी खबरें आईं कि विराट अब जल्द ही अपने परिवार के साथ हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, इसको लेकर विराट या अनुष्का की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और कुछ अन्य क्रिकेटर रविवार को श्रीलंका पहुंच गए थे। बारिश के कारण सोमवार को उनका पहला नेट सेशन आयोजित नहीं हो सका। वहीं, विराट कोहली मंगलवार यानी आज 30 जुलाई को होने वाले नेट सेशन्स में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, यह भी उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली नेट सेशन से रेस्ट ले सकते हैं।

वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया को सिर्फ 6 ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, तो ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाला है।

close whatsapp