"मेरे हिसाब से...", इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच के रूप में इन चार दिग्गजों का नाम सुझाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

“मेरे हिसाब से…”, इयोन मॉर्गन ने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच के रूप में इन चार दिग्गजों का नाम सुझाया

इयोन मॉर्गन के मुताबिक भारत के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के नए मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।

Eoin Morgan. (Image Source: Getty Images)
Eoin Morgan. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में इंग्लैंड की टीम अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी और इसके बाद ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने लिमिटेड ओवर क्रिकेट के मुख्य कोच Matthew Mott को उनके पद से हटा दिया था। फिलहाल Marcus Trescothick अंतरिम कोच के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। बहरहाल, ईसीबी अब व्हाइट बॉल कोच की तलाश में जुट गई है।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के मुख्य कोच नियुक्त किये जा सकते हैं, लेकिन इसको लेकर अभी इंग्लिश बोर्ड की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में इयोन मॉर्गन ने उन चार पूर्व खिलाड़ियों का नाम लिया है, जो इंग्लैंड के मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

इयोन मॉर्गन के मुताबिक, भारत के पूर्व कोच और खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के नए मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में ही भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उनके अलावा पूर्व इंग्लिश कप्तान ने तीन और नाम को लिस्ट में जोड़ा है।

इयोन मॉर्गन ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘आपको यह चीज समझनी होगी कि यह इंग्लैंड क्रिकेट टीम है। यह सबसे रिसोर्स क्रिकेट टीमों में से एक है। अब यह रॉब की के ऊपर है कि इस भूमिका को कितना शानदार बनाया जा सकता है। आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच की ओर जाना पड़ेगा और उन्हें यह बात समझनी होगी कि यह भूमिका कितना महत्वपूर्ण है।’

इन पूर्व खिलाड़ियों का इयोन मॉर्गन ने लिया नाम

इयोन मॉर्गन ने आगे कहा कि, ‘इस समय मेरी नजर में राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, ब्रैंडन मैकुलम और स्टीफन फ्लेमिंग है। मैं ब्रैंडन मैकुलम का नाम इसलिए लेना चाहूंगा क्योंकि मेरा यही मानना है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोच में से एक है।’

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि जोस बटलर को कप्तानी पद से हटाया जा सकता है। हालांकि, अभी इसको लेकर इंग्लिश बोर्ड की ओर से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। इंग्लैंड को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 सितंबर से लिमिटेड ओवर सीरीज खेलनी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?