IND vs SL: गौतम गंभीर के इस गलत फैसले की वजह से श्रीलंका के खिलाफ मैच हुआ टाई!
इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 231 रनों की जरूरत थी। लेकिन, इन रनों का पीछा करते हुए मैच टाई पर खत्म हुआ।
अद्यतन - अगस्त 3, 2024 10:32 पूर्वाह्न

Gautam Gambhir IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के पास आसान जीत हासिल करने का मौका था। इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 231 रनों की जरूरत थी। लेकिन, इन रनों का पीछा करते हुए मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उस फैसले की जिसके वजह से यह मैच टाई हुआ।
भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 231 रनों की जरूरत थी। इन रनों का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी थी। 10 महीने बाद वनडे में वापसी कर रहे रोहित ने 58 रनों की शानदार पारी खेली वहीं, गिल ने 16 रन बनाए। दोनों ने मिलकर 75 रन जोड़े। लेकिन अगले 155 रन बनाने में पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
गौतम गंभीर का यह फैसला गलत साबित हुआ
इस मैच के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से एक गलती हो गई। दरअसल, कोलंबो की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए उपयुक्त है। इस मैच में हमें देखने को भी मिला की कैसे स्पिनरों ने टीम इंडिया को शुरुआती झटके दिए। जैसे-जैसे सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरे, वाशिंगटन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे।
दरअसल, इस मैच के लिए शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। शिवम दुबे स्पिनरों पर आक्रमण करने के लिए टॉप आर्डर पर बल्लेबाजी करने आ सकते थे क्योंकि वह स्पिन अच्छा खेलते हैं। लेकिन गंभीर ने उन्हें आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्हें निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करनी पड़ी।
उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी तो की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि, गंभीर के इस फैसले को पूरी तरह से दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि बाकी बल्लेबाज फेल हो गए। लेकिन अगर शिवम दुबे ऊपर बल्लेबाजी करने आते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।
Shivam Dube fought well for India. 👌pic.twitter.com/9qNd9B51m6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 2, 2024
भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 231 रनों की जरूरत थी। इन रनों का पीछा करते हुए सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर सके। अंत में यह मैच टाई पर खत्म हुआ।